स्टाकिस्टों द्वारा उठाव कम करने और मिलो द्वारा आपूर्ति बढ़ाने से समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान दिल्ली थोक बाजार में चीनी में गिरावट दर्ज की गयी ।
बाजार सूत्रों के अनुसार मिलो द्वारा पर्याप्त आपूर्ति और स्टााकिस्टों द्वारा उठाव कम करने से थोक बाजार में चीनी की कीमतों में गिरावट आई ।
सरकार ने त्यौहारी सीजन के दौरान चीनी की कीमतेां पर नियंत्रण के लिए करीबी निगाह रखने का फैसला किया है । सरकार मिलो द्वारा खुले बाजार में बेची जाने वाली चीनी पर कड़ी निगाह रखेगी । इसने मिलो को अक्तूबर : नवम्बर का पूरा कोटा बेचने को कह है ।
चीनी तैयार मिडियम और सैंकिड ग्रेड के भाव 3650: 3850 रूपये और 3625: 3825 रूपये से घटकर सप्ताहांत में 3600: 3800 रूपये और 3570 : 3770 रूपये क्विटंल बंद हुए ।
मिल डिलीवरी मिडियम और सैकिड ग्रेड के भाव क्रमश: 3460:3650 रूपये और 3440: 3640 रूपये से घटकर सप्ताहांत में क्रमश: 3400:3640 रूपये की 3380: 3600 रूपये क्विटंल बंद हुए ।