केटी होम्स के साथ तलाक के बाद से जीवन के कठिन दौर से गुजर रहे हॉलीवुड स्टार टॉम कू्रज, अधेड़ अवस्था में सामाजिक असुरक्षा की भावना से ग्रस्त हो गए हैं।
खबरों के अनुसार पचास साल के कू्रज अपनी छवि पर कुछ ज्यादा ही ध्यान देते हैं और इस वजह से अब उन्होंने अपने आप को मस्तमौला दिखाने के लिए क्लबों में समय बिताना शुरू कर दिया है।
शोबिज स्पाई वेबसाइट ने एक सूत्र ने हवाले से कहा, टॉम मस्तमौला दिखना चाहते हैं और इस वजह से खूब बाहर घूम रहे हैं। वह अधेड़ावस्था में सामाजिक असुरक्षा की भावना से गुजर रहे हैं। उन्होंने एक पति और एक पिता के रूप में अपनी जगह खो दी है।
भाषा