Advertisement
EPFO का छिपा हुआ फायदा! नौकरीपेशा लोगों को मिलता है 7 लाख रुपये तक का मुफ्त बीमा, जानिए कैसे₹74 का यह Bank Stock पहुंच सकता है ₹85 तक? 3 ब्रोकरेज हुए बुलिशVedanta Demerger: 15 जून को लिस्ट होंगी 4 नई कंपनियां, शेयरधारकों को मिलेगा बड़ा फायदाInsurance Portfolio: ICICI Pru, SBI Life और HDFC Life ने मई में किन शेयरों पर खेला बड़ा दांव?RBI के नए कदमों से ICICI Bank, HDFC Bank और SBI को बड़ा फायदा? मोतीलाल ओसवाल बुलिशक्या इस बार मानसून देगा धोखा? अगले दो हफ्तों के लिए मौसम विभाग की बड़ी चेतावनीGold-Silver Price Today: US-ईरान डील की उम्मीद से सोने-चांदी में तूफानी उछाल, सोना फिर 1.50 लाख के पारअमेरिका में गेहूं की फसल घटी, फिर भी क्यों बढ़ गया दुनिया का गेहूं भंडार?डायबिटीज की दवाओं से कमाई का मौका! इस फार्मा कंपनी पर बुलिश हुए एक्सपर्ट्सभारत बनने जा रहा सेमीकंडक्टर हब! 2027 तक कंपनियां करेंगी 31,299 करोड़ रुपये का निवेश
अन्य समाचार दलीप ट्राफी फाइनल में खलल डाल सकती है बारिश
'

दलीप ट्राफी फाइनल में खलल डाल सकती है बारिश

PTI

- October,21 2012 5:03 AM IST

गत चैम्पियन पूर्व क्षेत्र कल से यहां मध्य क्षेत्र के खिलाफ दलीप ट्राफी क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में खिताब की रक्षा के अपने अभियान की शुरूआत करेगा।

पिछले साल इंदौर में भी इन्हीं टीमों के बीच खिताबी मुकाबला हुआ था और पूर्व क्षेत्र ने बाजी मार ली थी।

मध्य क्षेत्र की टीम जहां पारी और 20 रन की शर्मनाक हार का बदला चुकता करने के इरादे से उतरेगी वहीं नटराज बेहड़ा की अगुआई वाली पूर्व क्षेत्र की टीम यह साबित करना चाहेगी कि पिछले सत्र में उसकी जीत तुक्का नहीं थी।

शहर में हालांकि पिछले दो दिन से तेज बारिश हो रही है और अगर मौसम में अधिक बदलाव नहीं हुआ तो कल मैच की शुरूआत में विलंब हो सकता है।

इस मैच में मुख्य मुकाबला मध्य क्षेत्र के बल्लेबाजों और पूर्व क्षेत्र के गंेदबाजों के बीच देखने को मिलेगा।

मध्य क्षेत्र की बल्लेबाजी में गहराई और उन्होंने पिछले मैच में उत्तर क्षेत्र के 451 रन के स्कोर को भी लांघ लिया था जबकि भुवनेश्वर कुमार और रितुराज सिंह ने 10वें विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की थी।

चेपक की पिच पारंपरिक तौर पर मैच आगे बढ़ने के साथ धीमी होती जाती है और उम्मीद है कि टास जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करना चाहेगी।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement