Advertisement
भारत की GDP ग्रोथ धीमी पड़ने के आसार, FY27 में 6.6% रहने का अनुमान: BMIभारतीय क्रिकेटर श्रेयस अय्यर ने मुंबई में किराये पर लिया फ्लैट, देना होगा इतना किरायाभारत बना ग्लोबल फाइनेंशियल टैलेंट हब, मुंबई, दिल्ली-एनसीआर और बेंगलुरु दुनिया के टॉप 30 बाजारों में शामिलAI की दुनिया में TCS का बड़ा दांव, Anthropic संग साझेदारी से 50,000 कर्मचारियों को मिलेगा Claude AISIF सेगमेंट की तेज उड़ान: मई में 15% बढ़ा निवेश, हाइब्रिड लॉन्ग-शॉर्ट स्ट्रैटेजी का AUM में 70% हिस्साInsurance Stocks: HDFC Life से SBI Life तक सब लाल निशान में, आखिर क्या है गिरावट की असली वजह?यूरोप में कारोबार बढ़ाएगी विपुल ऑर्गेनिक्स, ओम्या के साथ किया बड़ा समझौताफीफा वर्ल्ड कप आते ही क्यों दौड़ पड़ता है भारतीय शेयर बाजार? 36 साल के आंकड़े कर देंगे हैरानBalrampur Chini से Triveni तक, एक्साइज ड्यूटी कट के बाद कौन से Sugar Stocks पर है एक्सपर्ट्स का दांव?Real Estate: घर की चाबी का इंतजार बढ़ सकता है, लाखों खरीदारों के लिए चेतावनी
अन्य समाचार जोशना मकाउ ओपन के सेमीफाइनल मंे, दीपिका बाहर स्क्वाश भारत
'

जोशना मकाउ ओपन के सेमीफाइनल मंे, दीपिका बाहर स्क्वाश भारत

PTI

- October,21 2012 4:44 AM IST

भारत की जोशना चिनप्पा ने यहां 25,000 डालर ईनामी राशि के मकाउ ओपन स्क्वाश टूर्नामेंट के महिला एकल के सेमीफाइनल में पहुंच कर भारतीय चुनौती कायम रखी जबकि हमवतन दीपिका पल्लीकल प्रतियोगिता से बाहर हो गयी।

विश्व रैंकिंग में 51वें नंबर पर काबिज चिनप्पा ने कल रात यहां खेले गये क्वार्टरफाइनल में जापान की मिसाकी कोबायाशी पर पांच गेम में जीत दर्ज की। क्वालीफायर चिनप्पा अब अंतिम चार में शीर्ष वरीय न्यूजीलैंड की जोले किंग से भिड़ेंगी।

चेन्नई की 26 वर्षीय खिलाड़ी ने कोबायाशी को एक घंटे से अधिक समय में 11 . 9 9 . 11 13 . 11 9 . 11 11 . 6 से पराजित किया।

भारत की शीर्ष रैंकिंग की महिला खिलाड़ी पल्लीकल को हालांकि आठवीं वरीय मिस्र की ओमेन्या अबदेल कावी से उलटेफर का सामना करना पड़ा।

विश्व रैंकिंग में 14वें स्थान पर काबिज और टूर्नामेंट की दूसरी वरीय पल्लीकल विश्व की पूर्व चौथे नंबर की खिलाड़ी से 11 . 9 5 . 11 11 . 6 12 . 14 7 . 11 से हार मिली।

भाषा

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement