Advertisement
भारत की GDP ग्रोथ धीमी पड़ने के आसार, FY27 में 6.6% रहने का अनुमान: BMIभारतीय क्रिकेटर श्रेयस अय्यर ने मुंबई में किराये पर लिया फ्लैट, देना होगा इतना किरायाभारत बना ग्लोबल फाइनेंशियल टैलेंट हब, मुंबई, दिल्ली-एनसीआर और बेंगलुरु दुनिया के टॉप 30 बाजारों में शामिलAI की दुनिया में TCS का बड़ा दांव, Anthropic संग साझेदारी से 50,000 कर्मचारियों को मिलेगा Claude AISIF सेगमेंट की तेज उड़ान: मई में 15% बढ़ा निवेश, हाइब्रिड लॉन्ग-शॉर्ट स्ट्रैटेजी का AUM में 70% हिस्साInsurance Stocks: HDFC Life से SBI Life तक सब लाल निशान में, आखिर क्या है गिरावट की असली वजह?यूरोप में कारोबार बढ़ाएगी विपुल ऑर्गेनिक्स, ओम्या के साथ किया बड़ा समझौताफीफा वर्ल्ड कप आते ही क्यों दौड़ पड़ता है भारतीय शेयर बाजार? 36 साल के आंकड़े कर देंगे हैरानBalrampur Chini से Triveni तक, एक्साइज ड्यूटी कट के बाद कौन से Sugar Stocks पर है एक्सपर्ट्स का दांव?Real Estate: घर की चाबी का इंतजार बढ़ सकता है, लाखों खरीदारों के लिए चेतावनी
अन्य समाचार अफरीदी ने बट को आड़े हाथों लिया
'

अफरीदी ने बट को आड़े हाथों लिया

PTI

- October,21 2012 4:43 AM IST

पाकिस्तानी आलराउंडर शाहिद अफरीदी ने स्पाट फिक्सिंग में फंसे पूर्व कप्तान सलमान बट की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि जिस खिलाड़ी ने देश का नाम बदनाम किया हो उसे विशेषग्य के तौर पर नहीं बुलाया जाना चाहिए। बट ने टीवी कार्यक्रम में विश्व ट्वेंटी . 20 में अफरीदी के प्रदर्शन की आलोचना की थी।

अफरीदी ने एआरवाई टेलीविजन पर विशेषग्य के तौर पर आने वाले बट के संदर्भ में कहा, मैं समझता हूं कि मीडिया को विशेषग्यों का चयन करने में सतर्कता बरतनी चाहिए और केवल उन्हीं लोगों को लेना चाहिए जिनका रिकार्ड साफ सुथरा हो।

बट ने कहा कि अफरीदी पाकिस्तान क्रिकेटरों के बीच फूट डालने का काम करते हैं। उन्होंने इस आलराउंडर के प्रदर्शन की भी आलोचना की थी।

अफरीदी ने कहा, जिस खिलाड़ी ने क्रिकेट जगत में देश का नाम बदनाम किया तथा जो मोहम्मद आमिर जैसी प्रतिभा को बर्बाद करने के लिये जिम्मेदार रहा उसे यहां तक कि देशवासियों को मुंह दिखाने में शर्म आनी चाहिए। जब ऐसे लोग विशेषग्य बनेंगे तो उनकी बातों को कोई तवज्जो नहीं देगा।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement