एंग्लो आस्ट्रेलियाई खनन कंपनी रियो टिंटो ने आज कहा कि उसकी पहली प्राथमिकता घरेलू इस्पात उद्योग को लौह अयस्क की आपूर्ति रहेगी।
आस्ट्रेलियाई उच्चायुक्त पीटर वर्गीज की अगुवाई में एक प्रतिनिधि मंडल आज यहां मुख्य सचिव बीके पटनायक से मिला। मुलाकात के बाद रियो टिंटो के मुख्य कार्यपालक सैम वाल्श ने संवाददाताओं से कहा, े अब हमारी पहली प्राथमिकता ओडीशा और उसके बाद भारत में इस्पात उद्योग को आपूर्ति करना है। े
उन्होंने कहा, ेअगर उपलब्ध हुआ तो हम कच्चे माल की आूपर्ति कर सकते हैं। े
उन्होंने कहा कि कंपनी सरकारी स्वामित्व वाले ओडीशा माइनिंग कारपोरेशन के साथ अपने संयुक्त उद्यम का जीर्णोद्धार करना चाहती है। वाल्श ने कहा, ेहम सुनिश्चित करेंगे कि हम परियोजना में मजबूती से बने रह सकते हैं। े
उन्होंने कहा कि अगर संयुक्त उद्यम का जीर्णोद्धार होता है तो इसका फायदा दोनों पक्षों तथा स्थानीय लोगों को होगा।