Advertisement
EPFO का छिपा हुआ फायदा! नौकरीपेशा लोगों को मिलता है 7 लाख रुपये तक का मुफ्त बीमा, जानिए कैसे₹74 का यह Bank Stock पहुंच सकता है ₹85 तक? 3 ब्रोकरेज हुए बुलिशVedanta Demerger: 15 जून को लिस्ट होंगी 4 नई कंपनियां, शेयरधारकों को मिलेगा बड़ा फायदाInsurance Portfolio: ICICI Pru, SBI Life और HDFC Life ने मई में किन शेयरों पर खेला बड़ा दांव?RBI के नए कदमों से ICICI Bank, HDFC Bank और SBI को बड़ा फायदा? मोतीलाल ओसवाल बुलिशक्या इस बार मानसून देगा धोखा? अगले दो हफ्तों के लिए मौसम विभाग की बड़ी चेतावनीGold-Silver Price Today: US-ईरान डील की उम्मीद से सोने-चांदी में तूफानी उछाल, सोना फिर 1.50 लाख के पारअमेरिका में गेहूं की फसल घटी, फिर भी क्यों बढ़ गया दुनिया का गेहूं भंडार?डायबिटीज की दवाओं से कमाई का मौका! इस फार्मा कंपनी पर बुलिश हुए एक्सपर्ट्सभारत बनने जा रहा सेमीकंडक्टर हब! 2027 तक कंपनियां करेंगी 31,299 करोड़ रुपये का निवेश
अन्य समाचार माकपा के कद्दावर नेता अच्युतानंदन हुये 89 साल के
'

माकपा के कद्दावर नेता अच्युतानंदन हुये 89 साल के

PTI

- October,21 2012 4:34 AM IST

माकपा के कद्दावर नेता और केरल के पूर्व मुख्यमंत्री वी एस अच्युतानंदन आज 89 साल के हो गये। हालांकि एक समय केरल के सबसे लोकप्रिय नेता रहे अच्युतानंदन के जन्मदिन पर जश्न नदारद रहा।

अपनी व्यस्त दिनचर्या के बीच आज भी सक्रिय अच्युतानंदन जन्म दिवस पर तड़के पांच बजे उठे और सुबह की सैर पर गये। कुछ देर के योगासन के बाद पूर्व मुख्यमंत्री आज के समाचार पत्रों से रूबरू हुये और इसके बाद आज किये जाने वाले कामों पर चर्चा की।

सालों तक मजदूरों के लिये संघर्ष करने वाले अच्युतानंदन के लिये उनका जन्मदिन भी आम दिनों की तरह ही था। शाकाहारी अच्युतानंदन ने अपने परिजनों के साथ दोपहर का भोजन किया।

कुछ दशकों तक अव्यावहारिक मार्क्सवादी के रूप में पहचाने जाने वाले अच्युतानंदन ने पर्यावरण, महिला एवं बाल अधिकार और भ्रष्टाचार जैसे समकालीन मुद्दों को भी उठाया है।

पूर्व मुख्यमंत्री का 20 अक्तूबर 1923 को अल्लपुझा जिले में जन्म हुआ था। 1964 में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के टूटने के बाद माकपा के संस्थापक नेता ने माकपा को केरल में मजबूत राजनीतिक शक्ति बनाने मैं अहम भूमिका निभायी।

भाषा

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement