इंडियन बैंक को सितंबर मंे समाप्त दूसरी तिमाही में 496.68 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ जो कि पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले छह प्रतिशत अधिक है।
बैंक को पिछले साल इसी अवधि में 468.69 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था।
बैंक ने बंबई शेयर बाजार को दी गई सूचना में कहा कि इस दौरान उसकी आमदनी 3,377.13 करोड़ रुपये से बढ़कर 3,773.75 करोड़ रुपये हो गयी।
बैंक का सकल गैर-निष्पादित अस्तियां :एनपीए: बढ़कर रिण संपत्ति का 2.06 प्रतिशत हो गया। पिछले साल इसी अवधि में यह 1.21 प्रतिशत था।
इसतरह बैंक को 2012-13 की पहली छमाही में 958.42 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ जो कि पिछले साल की इसी अवधि के 875.62 करोड़ रुपये के मुकाबले नौ प्रतिशत अधिक है।