स्थानीय बाघों के संरक्षण के लिए रूस के पूर्वी प्रिमोरस्की क्षेत्र में नया वन्यजीवन अभयारण्य स्रेदनेउसुरिस्की स्थापित किया गया है।
गवर्नर के प्रेस विभाग ने कल कहा कि प्रिमोरस्की क्षेत्र के गवर्नर व्लादिमीर मिकलुशेवस्की ने इस संबंध में एक प्रस्ताव पर हस्ताक्षर किये।
करीब 72200 हेक्टेयर में फैला यह अभयारण्य रूस और चीन के बीच स्टे्रलनिकोव . वानदाशान पहाड़ी क्षेत्र पर स्थित है।
डब्ल्यूडब्ल्यूएफ अमूर कार्यालय के निदेशक यूरी डरमन ने कहा कि चीन ने रूस की मदद से बाघों की संख्या बढ़ाने का लक्ष्य रखा है।