Advertisement
EPFO का छिपा हुआ फायदा! नौकरीपेशा लोगों को मिलता है 7 लाख रुपये तक का मुफ्त बीमा, जानिए कैसे₹74 का यह Bank Stock पहुंच सकता है ₹85 तक? 3 ब्रोकरेज हुए बुलिशVedanta Demerger: 15 जून को लिस्ट होंगी 4 नई कंपनियां, शेयरधारकों को मिलेगा बड़ा फायदाInsurance Portfolio: ICICI Pru, SBI Life और HDFC Life ने मई में किन शेयरों पर खेला बड़ा दांव?RBI के नए कदमों से ICICI Bank, HDFC Bank और SBI को बड़ा फायदा? मोतीलाल ओसवाल बुलिशक्या इस बार मानसून देगा धोखा? अगले दो हफ्तों के लिए मौसम विभाग की बड़ी चेतावनीGold-Silver Price Today: US-ईरान डील की उम्मीद से सोने-चांदी में तूफानी उछाल, सोना फिर 1.50 लाख के पारअमेरिका में गेहूं की फसल घटी, फिर भी क्यों बढ़ गया दुनिया का गेहूं भंडार?डायबिटीज की दवाओं से कमाई का मौका! इस फार्मा कंपनी पर बुलिश हुए एक्सपर्ट्सभारत बनने जा रहा सेमीकंडक्टर हब! 2027 तक कंपनियां करेंगी 31,299 करोड़ रुपये का निवेश
अन्य समाचार टाइटन्स के खिलाफ प्रतिष्ठा बचाने उतरेगा केकेआर
'

टाइटन्स के खिलाफ प्रतिष्ठा बचाने उतरेगा केकेआर

PTI

- October,21 2012 4:33 AM IST

लगातार दो हार और एक मैच के बारिश की भेंट चढ़ जाने के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम चैंपियन्स लीग ट्वेंटी . 20 टूर्नामेंट में कल यहां ग्रुप ए से शीर्ष पर चल रही टाइटन्स के खिलाफ प्रतिष्ठा बचाने के लिये मैदान पर उतरेगी।

आईपीएल चैंपियन केकेआर को अपने पहले दो मैच में हार का सामना करना पड़ा था। उसके लिये पर्थ स्कोर्चर्स के खिलाफ मैच जीतना जरूरी था लेकिन यह मैच बारिश की भेंट चढ़ गया। इस तरह से केकेआर के तीन मैच में दो अंक हैं और वह सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर होने वाली पहली टीम बन गयी है।

दूसरी तरफ टाइटन्स के पास सेमीफाइनल में पहुंचने का बेहतरीन मौका है। उसने अब तक पर्थ और आकलैंड की टीम को बड़े अंतर से मात दी है। दक्षिण अफ्रीका की यह टीम यदि कल अपना विजय अभियान जारी रखती है तो फिर ग्रुप ए से अंतिम चार में पहुंचने वाली पहली टीम बन जाएगी। टाइटन्स की टीम को हालांकि अति आत्मविश्वास से बचना होगा क्योंकि थोड़ी सी चूक उसके लिये भारी पड़ सकती है।

केकेआर की टीम टूर्नामेंट में किसी भी विभाग में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पायी। उसके बल्लेबाजी बुरी तरह नाकाम रहे हैं जबकि अधिकतर गेंदबाजों ने निराश किया है। कप्तान गौतम गंभीर ने दो मैच में केवल पांच रन बनाये हैं और वह स्वदेश लौटने से पहले फार्म में वापसी करने की कोशिश करेंगे।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement