Advertisement
EPFO का छिपा हुआ फायदा! नौकरीपेशा लोगों को मिलता है 7 लाख रुपये तक का मुफ्त बीमा, जानिए कैसे₹74 का यह Bank Stock पहुंच सकता है ₹85 तक? 3 ब्रोकरेज हुए बुलिशVedanta Demerger: 15 जून को लिस्ट होंगी 4 नई कंपनियां, शेयरधारकों को मिलेगा बड़ा फायदाInsurance Portfolio: ICICI Pru, SBI Life और HDFC Life ने मई में किन शेयरों पर खेला बड़ा दांव?RBI के नए कदमों से ICICI Bank, HDFC Bank और SBI को बड़ा फायदा? मोतीलाल ओसवाल बुलिशक्या इस बार मानसून देगा धोखा? अगले दो हफ्तों के लिए मौसम विभाग की बड़ी चेतावनीGold-Silver Price Today: US-ईरान डील की उम्मीद से सोने-चांदी में तूफानी उछाल, सोना फिर 1.50 लाख के पारअमेरिका में गेहूं की फसल घटी, फिर भी क्यों बढ़ गया दुनिया का गेहूं भंडार?डायबिटीज की दवाओं से कमाई का मौका! इस फार्मा कंपनी पर बुलिश हुए एक्सपर्ट्सभारत बनने जा रहा सेमीकंडक्टर हब! 2027 तक कंपनियां करेंगी 31,299 करोड़ रुपये का निवेश
अन्य समाचार अधिकारी को जिंदा जलाने की कोशिश के दो और आरोपी गिरफ्तार
'

अधिकारी को जिंदा जलाने की कोशिश के दो और आरोपी गिरफ्तार

PTI

- October,21 2012 4:33 AM IST

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में अवैध रूप से डीजल बनाने वाले तेल माफिया पर हाथ डालने की हिम्मत करने वाले जिला पूर्ति अधिकारी को जिंदा जलाने की कोशिश के सनसनीखेज मामले में आज दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मन्जिल सैनी ने यहां बताया कि जरीफनगर के देहगवां गांव में गुरुवार की शाम केरोसीन से डीजल बनाने के अवैध धंधा करने वाले कोटेदार गिरीश चन्द्र गुप्ता के खिलाफ कार्रवाई करके लौट रहे जिला पूर्ति अधिकारी नीरज सिंह पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगाने की नाकाम कोशिश के मामले में दो और आरोपियों विवेक तथा मनोज भारद्वाज को आज गिरफ्तार कर लिया गया।

इस दुस्साहसिक वारदात के बाद हरकत में आयी पुलिस ने कल मामले के दो अभियुक्तों रिंकू तथा टिंकू नामक व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया था जबकि मुख्य अभियुक्त गिरीश चन्द्र ने आत्मसमर्पण कर दिया था।

गौरतलब है कि जिला पूर्ति अधिकारी नीरज सिंह ने जरीफनगर के देहगवां गांव में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान चलाने वाले गिरीश चन्द्र नामक व्यक्ति द्वारा वितरण के लिये आवंटित मिट्टी के तेल से अवैध रूप से डीजल बनाये जाने की सूचना मिलने पर गुरुवार की शाम को सम्बन्धित दुकान पर अपने सहयोगियों के साथ छापा मारा था।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement