Advertisement
EPFO का छिपा हुआ फायदा! नौकरीपेशा लोगों को मिलता है 7 लाख रुपये तक का मुफ्त बीमा, जानिए कैसे₹74 का यह Bank Stock पहुंच सकता है ₹85 तक? 3 ब्रोकरेज हुए बुलिशVedanta Demerger: 15 जून को लिस्ट होंगी 4 नई कंपनियां, शेयरधारकों को मिलेगा बड़ा फायदाInsurance Portfolio: ICICI Pru, SBI Life और HDFC Life ने मई में किन शेयरों पर खेला बड़ा दांव?RBI के नए कदमों से ICICI Bank, HDFC Bank और SBI को बड़ा फायदा? मोतीलाल ओसवाल बुलिशक्या इस बार मानसून देगा धोखा? अगले दो हफ्तों के लिए मौसम विभाग की बड़ी चेतावनीGold-Silver Price Today: US-ईरान डील की उम्मीद से सोने-चांदी में तूफानी उछाल, सोना फिर 1.50 लाख के पारअमेरिका में गेहूं की फसल घटी, फिर भी क्यों बढ़ गया दुनिया का गेहूं भंडार?डायबिटीज की दवाओं से कमाई का मौका! इस फार्मा कंपनी पर बुलिश हुए एक्सपर्ट्सभारत बनने जा रहा सेमीकंडक्टर हब! 2027 तक कंपनियां करेंगी 31,299 करोड़ रुपये का निवेश
अन्य समाचार छह अफगान पुलिसकर्मियों की जहर देने के बाद गोली मारकर हत्या: अधिकारी
'

छह अफगान पुलिसकर्मियों की जहर देने के बाद गोली मारकर हत्या: अधिकारी

PTI

- October,21 2012 4:33 AM IST

दक्षिण अफगानिस्तान मंे छह अफगान पुलिसकर्मियों की उन्हीं के साथियों ने जहर दिया और फिर गोली मारकर उनकी हत्या कर दी।

गोलीबारी की यह घटना गुरूवार को हेलमंद प्रांत के जेरेस्क जिले में हुई। अफगान सुरक्षाकर्मियों द्वारा स्थानीय एवं विदेशी साथियों को निशाना बनाने वाली कई घटनाओं में यह ताजा मामला है।

प्रांतीय प्रवक्ता अहमद जीरक ने कहा कि एक बावर्ची और पुलिसकर्मी ने पहले अपनी चौकी के साथियों के भोजन में जहर मिलाया और फिर उनके अचेत होने पर उन पर गोलियां चला दीं।

उन्होंने कहा कि गोलीबारी में शामिल पुलिसकर्मी को गिरफ्तार कर लिया गया है लेकिन बावर्ची अब भी फरार है।

प्रांतीय पुलिस प्रवक्ता फरीद अहमद फरहांग ने इस घटना की पुष्टि की है।

प्रवक्ता यूसफ अहमदी ने कहा कि तालिबान ने इस घटना की जिम्मेदारी ली है। उन्होंने कहा कि इस घटना में आठ पुलिसकर्मी मारे गये और उनके हथियार जब्त कर लिये गये हैं।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement