20 अक्टूबर
कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह आज दोपहर हवाई जहाज से दिल्ली से गुना आकर सड़क मार्ग द्वारा गुना से राघौगढ़ जा रहे थे। इस दौरान सिंह के साथ प्रधानमंत्री के सलाहकार सुब्रहमण्यम रामादुरई भी थे।
जब सिंह तथा दुरई का काफिला गुना के साईं मंदिर के पास से निकल रहा था तब सिंह की निगाह मार्ग में मोटरसायकल के पास अपने पुत्र के साथ घायल पड़े माता-पिता पर पड़ी। सिंह ने तत्काल अपने वाहन को रुकवाया तथा घायलों की जानकारी ली। इसी दौरान सुरक्षाकर्मी व साथ चल रही एंबुलेंस में बैठे चिकित्सक भी वहां आ गए।
काफिले में साथ चल रहे जिला पंचायत अध्यक्ष सुमेर सिंह ने बताया कि दिग्विजय सिंह ने घायलों की स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों से कहा कि अभी एंबुलेंस व आप सबकी आवश्यकता मुझसे अधिक इन घायलों को है। आप इन सभी को लेकर तत्काल जिला अस्पताल पहुंच जाएं।