लीबिया के पूर्व तानाशाह मुअम्मर कज्जाफी के अंतिम प्रवक्ता मुसा इब्राहिम को आज राजधानी के दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया ।
प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक संक्षिप्त बयान के अनुसार, मूसा इब्राहिम को तरहुना शहर के चेक पोस्ट से गिरफ्तार किया गया ।
बयान में लिखा है, उन्हें त्रिपोली ले जाया जा रहा है। उन्हें पूछताछ के लिए संबंधित अधिकारियों को सौंप दिया जाएगा।
उप प्रधानमंत्री मुस्तफा अबु शगुर ने माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर पर इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा, अपराधी मूसा इब्राहिम को गिरफ्तार कर लिया गया है, अब वह त्रिपोली जा रहा है ।