फ्रांसीसी पुलिस ने प्रिंस विलियम की पत्नी केट के टापलेस फोटो मामले में आपराधिक जांच शुरू कर दी है । ये फोटो फै्रंच क्लोजर पत्रिका में प्रकाशित हुए हैं ।
ब्रिटिश शाही दंपति द्वारा सोमवार को आपराधिक शिकायत दाखिल किए जाने के बाद फ्रांस की एक अदालत ने पुलिस को क्लोजर पत्रिका के कर्मचारियों के संबंध में सूचनाएं एकत्र करने का आदेश दिया है ।
नांतेर अदालत की सहायक अधिवक्ता मारिया क्रिस्टीन दाबुगिनी ने आज बताया कि उन्होंने पुलिस को क्लोजर के कुछ कर्मचारियों के नाम एकत्र करने को कहा है जिनमें लेख लिखने वाले पत्रकार भी शामिल हैं ।
उन्होंने बताया कि उन्होंने पुलिस को तस्वीरें लेने वाले फोटोग्राफर की पहचान करने को नहीं कहा है क्योंकि यह बाद की जांच का हिस्सा होगा।