Advertisement
होर्मुज स्ट्रेट के पास टैंकर पर हमला: 3 भारतीय लापता, भारत ने जताई कड़ी आपत्तितृणमूल और कांग्रेस के विलय की संभावना का खंडन, ममता बनर्जी की TMC में उथल-पुथलस्वप्न दासगुप्ता बने पश्चिम बंगाल के नए वित्त मंत्री, तापस रॉय को मिला उद्योग एवं वाणिज्य विभागEditorial: प्राथमिकता ऋण ढांचे की हो समीक्षानए किस्म के पर्यावरणवाद की आवश्यकता, क्यों टिकाऊ विकास की शुरुआत समावेशिता से होनी चाहिए?मितव्ययिता सही पर उससे ज्यादा असरदार होंगे सुधार, 10 गुना से ज्यादा बचत संभवफंडों के आला कर्मियों के वेतन खुलासे पर नरमी; अब नाम नहीं, कुल सैलरी बताएंगी AMCनिचले स्तर के बाद भी RIL से उम्मीद, मेटा डील व एजीएम से जुड़ी उम्मीदों के चलते विश्लेषक पॉजिटिवमई में इक्विटी म्युचुअल फंड में निवेश 40% घटा, SIP बना मजबूत सहाराडाकघर बनेगा आपका दफ्तर, ई-कॉमर्स डिलीवरी से लेकर रियल एस्टेट तक फोकस
अन्य समाचार भारतीय फर्म को मोरगार्डशैमर ट्रेडमार्क इस्तेमाल करने से रोक
'

भारतीय फर्म को मोरगार्डशैमर ट्रेडमार्क इस्तेमाल करने से रोक

PTI

- September,19 2012 10:13 PM IST

दिल्ली उच्च न्यायालय ने मोदी समूह की कंपनी मोरगार्डशैमर इंडिया को मोरगार्डशैमर ट्रेडमार्क और इसके नाम का इस्तेमाल करने आज रोक दिया। मोरगार्डशैमर एबी इटली के डैनिएली समूह की एक अनुषंगी है।

न्यायमूर्ति प्रदीप नंदराजोग और न्यायमूर्ति मनमोहन सिंह की पीठ ने एकल न्यायधीश की पीठ के आदेश को बरकरार रखा जिसमें यूके मोदी की कंपनी को मोरगार्डशैमर नाम और ट्रेडमार्क का इस्तेमाल करने से इस साल जनवरी में रोक दिया गया था।

रोलिंग मिल उपकरणों के उत्पादन से संबंधित समाधान व सेवाएं उपलब्ध कराने वाली कंपनी मोरगार्डशैमर एबी ने यूके मोदी समूह के साथ मोरगार्डशैमर इंडिया लिमिटेड नाम से एक संयुक्त उद्यम लगाया था।

बाद में यूके मोदी नियंत्रित मोरगार्डशैमर इंडिया लिमिटेड ने संयुक्त उद्यम में विदेशी साझीदारी की हिस्सेदारी घटा दी थी।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement