आटा मिलो की सतत लिवाली के चलते दिल्ली थोक अनाज बाजार में आज गेहूं दड़ा में 10 रूपये क्विंटल की तेजी दर्ज की गयी ।
औद्योगिक मांग बढ़ने से बाजरा और मक्का में तेजी का रूख रहा ।
बाजार सूत्रों के अनुसार आटा मिलो की मांग बढ़ने से थोक बाजार में गेहूं दड़ा की कीमतों में तेजी
आई ।
उन्होंने बताया कि उत्पादक क्षेत्रों से सीमित आपूर्ति के बीच मांग बढ़ने से बाजरा और मक्का की कीमतों में तेजी आई ।
गेहूं दड़ा फ्लोर मिल के भाव 10 रूपये की तेजी के साथ 1550 : 1560 रूपये क्विंटल और आटा चक्की डिलीवरी के भाव 10 रूपये चढ़कर 1560 : 1565 रूपये प्रति 90 किलो बंद हुए ।
बाजरा और मक्का के भाव 15 रूपये की तेजी के साथ क्रमश: 1245 : 1250 रूपये और 1335 : 1355 रूपये क्विंटल बंद हुए ।