Advertisement
होर्मुज स्ट्रेट के पास टैंकर पर हमला: 3 भारतीय लापता, भारत ने जताई कड़ी आपत्तितृणमूल और कांग्रेस के विलय की संभावना का खंडन, ममता बनर्जी की TMC में उथल-पुथलस्वप्न दासगुप्ता बने पश्चिम बंगाल के नए वित्त मंत्री, तापस रॉय को मिला उद्योग एवं वाणिज्य विभागEditorial: प्राथमिकता ऋण ढांचे की हो समीक्षानए किस्म के पर्यावरणवाद की आवश्यकता, क्यों टिकाऊ विकास की शुरुआत समावेशिता से होनी चाहिए?मितव्ययिता सही पर उससे ज्यादा असरदार होंगे सुधार, 10 गुना से ज्यादा बचत संभवफंडों के आला कर्मियों के वेतन खुलासे पर नरमी; अब नाम नहीं, कुल सैलरी बताएंगी AMCनिचले स्तर के बाद भी RIL से उम्मीद, मेटा डील व एजीएम से जुड़ी उम्मीदों के चलते विश्लेषक पॉजिटिवमई में इक्विटी म्युचुअल फंड में निवेश 40% घटा, SIP बना मजबूत सहाराडाकघर बनेगा आपका दफ्तर, ई-कॉमर्स डिलीवरी से लेकर रियल एस्टेट तक फोकस
अन्य समाचार मेक्सिको में गैस संयंत्र में आग से 26 की मौत
'

मेक्सिको में गैस संयंत्र में आग से 26 की मौत

PTI

- September,19 2012 8:43 AM IST

पूर्व विमान परिचारिका गीतिका शर्मा आत्महत्या मामले में आरोपी एवं हरियाणा के पूर्व मंत्री गोपाल कांडा ने आज दिल्ली की एक अदालत में जमानत की अर्जी लगाई।

जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एस के सरवरिया की अदालत में कल इस जमानत अर्जी पर सुनवाई होगी।

उत्तर पश्चिम दिल्ली स्थित अपने घर में गीतिका के मृत हालत में पाए जाने के 13 दिन बाद कांडा ने 18 अगस्त को पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया था, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था।

इसके बाद उन्हें 28 अगस्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। दरअसल, दिल्ली पुलिस ने कहा था कि कांडा को हिरासत में रखकर पूछताछ करने की अब आवश्यकता नहीं है।

इससे पहले, उनकी अग्रिम जमानत की याचिका निचली अदालत और दिल्ली उच्च न्यायालय ने खारिज कर दी थी, जिसके बाद उन्होंने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया था।

गीतिका ने अपने सुसाइड नोट में आरोप लगाया था कि कांडा और एमडीएलआर की कर्मचारी अरूणा चड्ढा इस एयरलाइंस मेें उसे फिर से काम करने को कह रहे थे तथा उसे प्रताडि़त कर रहे थे। दरअसल, वह इस कंपनी में नौकरी छोड़ चुकी थी। यह कंपनी पूर्व मंत्री की थी।

भाषा

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement