पिता के दोबारा सेहरा बांधने की हसरत उस समय धरी की धरी रह गयी जब उसके बेटे ने उस महिला से शादी कर ली, जिससे वह शादी करने के सपने संजोये बैठे था।
पुलिस ने बताया जिले के कैंट थाने के बडआपुर निवासी 50 वर्षीय छोटेलाल की पहली बीबी की मौत हो चुकी है, उनका बेटा बब्लू 25 वर्ष का है। कुछ समय पहले काम की तलाश में उत्तराखंड के मसूरी गया था, जहां उसकी मुलाकात 33 वर्षीय विधवा सुनीता से हुई और दोनों में प्यार हो गया।
बाद में वह सुनीता को अपने घर ले आया और दोनों ने चुपचाप शादी कर ली। लेकिन उनका पिता छोटेलाल भी सुनीता से शादी की हसरत दिल में लिए बैठा था।
छोटलाल ने महिला पर बेवफाई का आरोप लगाते हुए उसका गला दबाने की कोशिश भी की, जिसके बाद घर लड़ाई का मैदान बन गया और महिला ने पुलिस मंे छोटेलाल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा दी।
बरेली के एसएसपी सत्यवीर सिंह ने इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए बताया कि पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।
भाषा..सं..गोस्वामी
नननन