एशिया में मजबूती के रुख को देखते हुए सटोरियों की ताजा लिवाली से वायदा कारोबार में आज कच्चा तेल की कीमत 0.81 प्रतिशत की तेजी के साथ 5,370 रुपये प्रति बैरल हो गयी।
एमसीएक्स में कच्चा तेल के सितंबर डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 43 रुपये अथवा 0.81 प्रतिशत की तेजी के साथ 5,370 रुपये प्रति बैरल हो गयी जिसमें 16,805 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
कच्चा तेल के अक्तूबर डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 41 रुपये अथवा 0.76 प्रतिशत की तेजी के साथ 5,402 रुपये प्रति बैरल हो गयी जिसमें 1,994 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
बाजार सूत्रों ने कहा कि कच्चा तेल वायदा कीमतों में तेजी का कारण एशिया में मजबूती के रुख का होना था।
इस बीच न्यूयार्क मर्केन्टाइल एक्सचेंज में अक्तूबर डिलीवरी वाले कच्चा तेल की कीमत 68 सेन्ट की तेजी के साथ 96.04 डालर प्रति बैरल हो गयी।