Business Standard
Advertisement
पहली बार लोन लेने से पहले जरूर जान लें ये बातें, एक गलती पड़ सकती है भारीकमजोर रिटर्न से AMC कंपनियों की बढ़ी मुश्किल, ब्रोकरेज ने बताए अपने टॉप पिकन्यू टैक्स रिजीम के हिसाब से दिया टैक्स, पर ओल्ड रिजीम से भरा ITR तो क्या होगा? दिल्ली ITAT ने किया साफचीनी मिलों पर सरकार सख्त, पेराई सीजन शुरू होने से पहले करना होगा किसानों का बकाया भुगतानNPS वात्सल्य से जुड़े 4.9 लाख बच्चे! कैसे इस स्कीम से जुड़कर आप अपने संतान का भविष्य सुरक्षित कर सकते हैं?नेस्ले पर FSSAI का शिकंजा! NAN और Lactogen के दावों पर उठे सवाल, बायोटिन टेस्ट में भी मिली गड़बड़ीNSE IPO दूसरे दिन दोगुना भरा, QIB और NII से भारी डिमांड, लेकिन ग्रे मार्केट से सुस्त संकेतअदाणी ग्रुप के शेयरों में 15% तक उछाल, जेफरीज ने इन 4 शेयरों पर दी BUY रेटिंग, 43% तक अपसाइड के टारगेटभारत में iPhone 18 का क्रेज: Apple स्टोर्स पर खरीदारों की लगीं लाइनेंDefence PSU: दुगराजपट्टनम में नया शिपयार्ड बनाएगी मझगांव डॉक, ₹15,000 करोड़ का करेगी निवेश, शेयर उछला
अन्य समाचार मलदीव ने सत्ताच्युत राष्ट्रपति को प्रदर्शन रोकने की चेतावनी दी
'

मलदीव ने सत्ताच्युत राष्ट्रपति को प्रदर्शन रोकने की चेतावनी दी

PTI

- September,02 2012 10:03 PM IST

मलदीव की सरकार ने आज पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नसीद पर देश में अशांति को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनके समर्थकों द्वारा किए जा रहे बेलगाम प्रदर्शनों को अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा ।

नसीद ने दावा किया था कि फरवरी में उन्हें साजिश के जरिए सत्ता से हटा दिया गया था लेकिन पिछले सप्ताह समाप्त हुए अंतरराष्ट्रीय जांच के मुताबिक उन्होंने पुलिस और सेना के विद्रोह तथा कई सप्ताह तक उनके शासन के खिलाफ हुए विद्रोह के बद इस्तीफा दिया था ।

नसीद के इस्तीफे के बाद से उनके समर्थक लगातार राजधानी माले में विरोध कर रहे हैं और उनकी लगातार पुलिस के साथ झड़प हो रही है ।

राष्ट्रपति मोहम्मद वाहीद के नेतृत्व वाली सरकार ने आज कहा कि जांच में यह बात सामने आने के बाद कि सत्ता का हस्तांतरण वैध और संवैधानिक था अब प्रदर्शन बंद होने चाहिए ।

सरकार ने एक बयान में कहा कि पूर्व राष्ट्रपति नसीद के रिपोर्ट की बातों को बेमन से मानने के बावजूद हिंसक प्रदर्शन हो रहे हैं । वह स्थिति का और भड़काने की कोशिश कर रहे हैं ।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement