Business Standard
Advertisement
35 साल बाद सुधारों की नई जरूरत: अब निर्यातकों और आयातकों पर भरोसा जताने का आया समयजेन-ज़ी की चिंगारी कैसे देशभर में फैली, अनोखे आंदोलन ने झुकाई सरकारपेपर लीक पर सरकार का सख्त संदेश, संसद में कल पेश होगा संशोधन विधेयकउदारीकरण के 35 साल: सुधारों ने खोले अवसरों के द्वार, बोले सुनील मित्तल- आजादी के दिन जैसा था 1991 का बजट भाषणपरीक्षा सुधारों पर प्रधानमंत्री मोदी का बड़ा ऐलान, नंदन नीलेकणि की अगुवाई में बनेगी हाई पावर टास्क फोर्सभारत ने बनाया पहला स्वदेशी टर्बोजेट इंजन, मिसाइल तकनीक में आत्मनिर्भरता की बड़ी छलांगदूसरी और तीसरी तिमाही में रिटर्न 1% से ऊपर रहने की उम्मीद: बैंक ऑफ बड़ौदा2030 तक दोगुना होगा माइनिंग और कंस्ट्रक्शन कैपेक्स, भारत बनेगा ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हबEPFO की UPI सेवा में देरी, अब अगस्त में शुरू हो सकती है PF क्लेम की नई सुविधाभारत की शिक्षा व्यवस्था को नौकरशाही में फेरबदल नहीं, प्रणालीगत सुधारों की जरूरत
अन्य समाचार मकान गिरने से तीन की मौत, दो घायल
'

मकान गिरने से तीन की मौत, दो घायल

PTI

- August,30 2012 9:03 PM IST

थाना बरहन क्षेत्र के अंतर्गत गांव गुठलसिन में गुरुवार सुबह आकाशीय बिजली की धमक से एक मकान की छत गिर गयी। जिसमें एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गयी एवं दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना पर थाना बरहन पुलिस और फायर ब्रिगेड की दमकल गाडि़यां मौके पर पहुंच गयीं। घायल बच्चों को इलाज के लिए सरोजनी नायडू मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।

बरहन थानाध्यक्ष कैलाश सिंह यादव ने बताया कि आज सुबह तेज बारिश के दौरान एक ही परिवार के पांच लोग अपने घर के अंदर बैठे थे। इसी दौरान अचानक जोरदार आवाज के साथ कडकी आकाशीय बिजली के गिरने से मकान की छत गिर गयी, जिसमें पांच लोग दब गये।

चीख..पुकार सुनकर सारे ग्रामीण इक्ठ्ठे हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से तीन लोगों को 60 वर्षीय गंगा देवी, 40 वर्षीय माया देवी और 17 वर्षीय पिंकी को मृतावस्था में बाहर निकाला। जबकि आठ वर्षीय अवधेश पुत्र सोम सिंह और 10 वर्षीय भावना पुत्री हरीदयाल को गंभीर स्थिति में इलाज के लिए सरोजनी नायडू मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया।

खबर मिलते ही एसडीएम सी डी गुप्ता राजस्व टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच गये। एसडीएम ने दैवीय आपदा कोष से प्रत्येक मृतक को डेढ़ ..डेढ़ लाख रुपये देने की घोषणा की है।

भाषा सं उमेश

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement