Advertisement
होर्मुज स्ट्रेट के पास टैंकर पर हमला: 3 भारतीय लापता, भारत ने जताई कड़ी आपत्तितृणमूल और कांग्रेस के विलय की संभावना का खंडन, ममता बनर्जी की TMC में उथल-पुथलस्वप्न दासगुप्ता बने पश्चिम बंगाल के नए वित्त मंत्री, तापस रॉय को मिला उद्योग एवं वाणिज्य विभागEditorial: प्राथमिकता ऋण ढांचे की हो समीक्षानए किस्म के पर्यावरणवाद की आवश्यकता, क्यों टिकाऊ विकास की शुरुआत समावेशिता से होनी चाहिए?मितव्ययिता सही पर उससे ज्यादा असरदार होंगे सुधार, 10 गुना से ज्यादा बचत संभवफंडों के आला कर्मियों के वेतन खुलासे पर नरमी; अब नाम नहीं, कुल सैलरी बताएंगी AMCनिचले स्तर के बाद भी RIL से उम्मीद, मेटा डील व एजीएम से जुड़ी उम्मीदों के चलते विश्लेषक पॉजिटिवमई में इक्विटी म्युचुअल फंड में निवेश 40% घटा, SIP बना मजबूत सहाराडाकघर बनेगा आपका दफ्तर, ई-कॉमर्स डिलीवरी से लेकर रियल एस्टेट तक फोकस
अन्य समाचार सेवन हिल्स हेल्थकेयर के साथ जल्द सुलह होने की उम्मीद : बीएमसी
'

सेवन हिल्स हेल्थकेयर के साथ जल्द सुलह होने की उम्मीद : बीएमसी

PTI

- July,25 2012 8:53 PM IST

बंबई उच्च न्यायालय को आज सूचित किया गया कि मारोल के सेवन हिल्स हेल्थकेयर अस्पताल में गरीब रोगियों के लिए 20 फीसदी बिस्तर आरक्षण को लेकर चल रहे गतिरोध पर बीएमसी के साथ वार्ता में उल्लेखनीय प्रगति हुई है।

बीएमसी के वकील आशुतोष कुंभाकोनी ने दो हफ्ते का अतिरिक्त वक्त मांगा है ।

मारोल में अपनी जमीन पर निजी कंपनी को अस्पताल बनाने की अनुमति देने के लिए बृहन्न मुंबई नगरपालिका परिषद् ने 20 फीसदी आरक्षण की शर्त रखी थी ।

उच्च न्यायालय ने जून में इलाहाबाद उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश एफ आई रेबेलो को मध्यस्थ नियुक्त किया था ।

कुंभाकोनी ने सूचित किया कि पार्टियों के बीच अब तक तीन बार बैठक हो चुकी है और दो हफ्ते के अंदर वे किसी समझौते तक पहुंच सकते हैं ।

इसके बाद मामले को स्थगित कर दिया गया ।

इससे पहले सेवन हिल्स समूह ने सूचित किया था कि वह अस्पताल परिसर में अलग से 300 बिस्तरों वाला अस्पताल बनाने को तैयार है जहां सरकारी अस्पतालों से भेजे गए मरीजों का इलाज होगा ।

सरकारी अस्पताल के अधिकारियों ने आरोप लगाया था कि सेवन हिल्स प्रबंधन गरीब मरीजों पर ध्यान नहीं देता और उन्हें भर्ती के मामले में निरुत्साहित किया जाता है।

दूसरी तरफ सेवन हिल्स की शिकायत थी कि बीएमसी उसे अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी नहीं कर रहा है जिसकी बैंक ण के लिए जरूरत है।

भाषा

नननन

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement