Advertisement
होर्मुज स्ट्रेट के पास टैंकर पर हमला: 3 भारतीय लापता, भारत ने जताई कड़ी आपत्तितृणमूल और कांग्रेस के विलय की संभावना का खंडन, ममता बनर्जी की TMC में उथल-पुथलस्वप्न दासगुप्ता बने पश्चिम बंगाल के नए वित्त मंत्री, तापस रॉय को मिला उद्योग एवं वाणिज्य विभागEditorial: प्राथमिकता ऋण ढांचे की हो समीक्षानए किस्म के पर्यावरणवाद की आवश्यकता, क्यों टिकाऊ विकास की शुरुआत समावेशिता से होनी चाहिए?मितव्ययिता सही पर उससे ज्यादा असरदार होंगे सुधार, 10 गुना से ज्यादा बचत संभवफंडों के आला कर्मियों के वेतन खुलासे पर नरमी; अब नाम नहीं, कुल सैलरी बताएंगी AMCनिचले स्तर के बाद भी RIL से उम्मीद, मेटा डील व एजीएम से जुड़ी उम्मीदों के चलते विश्लेषक पॉजिटिवमई में इक्विटी म्युचुअल फंड में निवेश 40% घटा, SIP बना मजबूत सहाराडाकघर बनेगा आपका दफ्तर, ई-कॉमर्स डिलीवरी से लेकर रियल एस्टेट तक फोकस
अन्य समाचार शंकररमण हत्याकांड की सुनवाई एक अगस्त के लिए स्थगित
'

शंकररमण हत्याकांड की सुनवाई एक अगस्त के लिए स्थगित

PTI

- July,25 2012 6:13 PM IST

पुडुचेरी की एक अदालत ने शंकररमण हत्याकांड की सुनवाई आज एक अगस्त तक के लिए स्थगित कर दी जिसमें कांची के शंकराचार्य जयेंद्र सरस्वती और उनके शिष्य विजयेंद्र मुख्य आरोपी हैं।

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सी सी मुरूगन की अदालत में सुनवाई के दौरान 24 आरोपियों में से केवल सात ही मौजूद थे। गैर हाजिर आरोपियों में दोनों संत भी शामिल हैं। दोनों को भारतीय दंड संहिता की धारा 120 बी :आपराधिक साजिश: तथा धारा 302 :हत्या: का आरोपी बनाया गया है।

विशेष सरकारी वकील एन देवास ने बाद में प्रेस ट्रस्ट को बताया कि दिवंगत शंकररमण के बेटे आनंद शर्मा ने एक याचिका दायर कर कहा कि इस हत्याकांड की सुनवाई पुडुचेरी से मद्रास उच्च न्यायालय में स्थानांतरित करने की उसकी मां के अनुरोध पर आज उच्च न्यायालय में सुनवाई की जाय ।

वरदराज पेरूमल मंदिर के प्रबंधक शंकररमण की तीन सितंबर, 2004 को मंदिर परिसर में हत्या कर दी गयी थी।

भाषा

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement