Business Standard
Advertisement
LIC में 6.5% हिस्सा बेचेगी सरकार, OFS के जरिए ₹31,000 करोड़ जुटाने की तैयारीसरकार ने पेट्रोल, डीजल व ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स, क्या आपकी जेब पर भी पड़ेगा असर?Share Market: शेयर बाजार में चौथे दिन भी रैली! निफ्टी 24,774 पर, अब क्या करें?कंपनी से मिलने वाले 3-5 लाख के हेल्थ इंश्योरेंस पर हैं निर्भर? समझें क्यों सुपर टॉप-अप व मेडिकल फंड भी है जरूरीExplainer: साइलेंट सेविंग से स्मार्ट इनवेस्टमेंट तक! कैसे भारतीय परिवारों में बदल रही है पैसों को लेकर सोच व रणनीतिहाईवे नहीं, अब डेटा सेंटर तय करेंगे शहरों का विस्तार; बढ़ेगी हाउसिंग डिमांडJio Financial का नया प्लान: AI-ग्लोबल पार्टनरशिप से बढ़ेगी ग्रोथ, डिजिटल ग्राहकों को और जोड़ने की कोशिशभारत में क्यों घट रहा है FDI? जानिए आखिर क्यों दूरी बना रही हैं विदेशी कंपनियांमहंगाई को नियंत्रित करने के लिए बफर स्टॉक, जरूरत पड़ने पर नीतियों में भी किया जा रहा बदलाव: सरकार8th Pay Commission: डेटा जमा करने की तारीख खत्म, पर कब तक आएगी सैलरी बढ़ाने वाली रिपोर्ट?
अन्य समाचार डाक्टर की बेटी बनकर महिला ने सर्राफा व्यवसाई को ढाई लाख रू की चपत लगायी
'

डाक्टर की बेटी बनकर महिला ने सर्राफा व्यवसाई को ढाई लाख रू की चपत लगायी

PTI

- July,22 2012 4:33 AM IST

डाक्टर की बेटी बनकर यहां एक सर्राफा दुकान से ढायी लाख रुपये मूल्य के नौ तोला स्वर्ण आभूषण की चपत लगाकर एक 35 वर्षीय अग्यात महिला लापता हो गई।

घटना के संबंध में नुपूर ज्वेलेर्स के संचालक नरेश पगारिया ने पुलिस को बताया कि एक महिला उनके प्रतिष्ठान में जेवर खरीदने आई और उसने अपनी पहचान पास ही स्थित एक नर्सिंग होम के संचालक डा. खान की बेटी बताते हुए सोने के मंगल सूत्र तथा पाटले पसंद करते हुए उक्त जेवर घर में दिखाने की बात कही।

महिला की बातों में आकर दुकान संचालक ने उक्त जेवर जिसमें दो सोने के मंगल सूत्र एवं एक पाटला वजन लगभग 90 ग्राम अपने कर्मचारी आशीष के हाथों देकर भेजा। इस दौरान महिला ज्वेलर्स के कर्मचारी को अपने साथ लेकर डा. खान के नर्सिंग होम पहुंची जहां महिला सीढी से चढकर घर जाने के बहाने कहीं अन्यंत्र चली गई।

दुकान कर्मचारी आशीष महिला के आने का इंतजार करता रहा लेकिन आधा घंटे से ज्यादा का वक्त गुजर जाने पर भी उक्त महिला के नहीं आने से दुकान संचालक का नौकर को फोन आया जिस पर उन्होंने महिला के उपर से नहीं उतरने की बात मालिक से कही।

दुकान संचालक को शंका हुई तो वह स्वयं भी डा. खान के नर्सिंग होम पहुंचा तो पता चला कि उनके यहां से कोई भी लडकी अथवा बेटी जेवर खरीदने के लिए नुपूर ज्वेलर्स नहीं गई है और न ही उन्हें इस तरह की कोई महिला उनके अस्पताल में आने की जानकारी है। बताया जाता है कि नुपूर ज्वेलर्स के सी.सी.टीवी कैमरे में उक्त महिला का वीडियो फुटेज है जिसके आधार पर पुलिस जांच में जुट गई है।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement