Advertisement
होर्मुज स्ट्रेट के पास टैंकर पर हमला: 3 भारतीय लापता, भारत ने जताई कड़ी आपत्तितृणमूल और कांग्रेस के विलय की संभावना का खंडन, ममता बनर्जी की TMC में उथल-पुथलस्वप्न दासगुप्ता बने पश्चिम बंगाल के नए वित्त मंत्री, तापस रॉय को मिला उद्योग एवं वाणिज्य विभागEditorial: प्राथमिकता ऋण ढांचे की हो समीक्षानए किस्म के पर्यावरणवाद की आवश्यकता, क्यों टिकाऊ विकास की शुरुआत समावेशिता से होनी चाहिए?मितव्ययिता सही पर उससे ज्यादा असरदार होंगे सुधार, 10 गुना से ज्यादा बचत संभवफंडों के आला कर्मियों के वेतन खुलासे पर नरमी; अब नाम नहीं, कुल सैलरी बताएंगी AMCनिचले स्तर के बाद भी RIL से उम्मीद, मेटा डील व एजीएम से जुड़ी उम्मीदों के चलते विश्लेषक पॉजिटिवमई में इक्विटी म्युचुअल फंड में निवेश 40% घटा, SIP बना मजबूत सहाराडाकघर बनेगा आपका दफ्तर, ई-कॉमर्स डिलीवरी से लेकर रियल एस्टेट तक फोकस
अन्य समाचार द्रमुक विरोध प्रदर्शन : कनिमोई और स्टालिन ने दी गिरफ्तारी
'

द्रमुक विरोध प्रदर्शन : कनिमोई और स्टालिन ने दी गिरफ्तारी

PTI

- July,17 2012 6:33 AM IST

अन्नाद्रमुक सरकार के खिलाफ जेल भरो आंदोलन के तहत द्रमुक प्रमुख एम करूणानिधि के बेटे एम के स्टालिन तथा बेटी कनिमोई ने पार्टी के शीर्ष नेताओं और हजारों कार्यकर्ताओं के साथ आज तमिलनाडु भर में गिरफ्तारियां दी। ये लोग पार्टी कार्यकर्ताओं के खिलाफ झूठे मामले दायर किए जाने के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे।

पूर्व केंद्रीय मंत्री दयानिधि मारन तथा टी आर बालू ने भी गिरफ्तारी दी । इस प्रदर्शन को स्टालिन ने काफी सफल बताया।

2 जी स्पैक्ट्रम आवंटन घोटाले में आरोपी कनिमोई अन्नाद्रमुक सरकार की बदले की राजनीति को लेकर खूब बरसीं और उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी पार्टी के नेताओं को बिना किसी सबूत के गिरफ्तार किया जा रहा है।

राज्यसभा सदस्य कनिमोई को इससे पूर्व दिल्ली की विशेष अदालत ने इस प्रदर्शन में शामिल होने की अनुमति दी थी।

करूणानिधि ने कहा था कि इस प्रदर्शन में द्रमुक के 50 हजार से अधिक कार्यकर्ता भाग लेंगे।

द्रमुक की हाल ही में हुई एक आपात बैठक में वरिष्ठ पार्टी नेताओं की गिरफ्तारियों की निंदा करते हुए विरोध प्रदर्शन करने का फैसला किया गया था।

प्रदेश में पिछले साल अन्नाद्रमुक की सरकार आने के बाद से पार्टी के कई नेताओं को गिरफ्तार कर जेल में बंद किया गया है जिनमें वीरापांदी एस अरूमुगुम भी शामिल हैं जो इस समय गुंडा एक्ट के तहत बंद हैं। इसके अलावा के एन नेहरू, के पोनमुदी, केपीपी सामी, आई पेरीसामी और जे अनबझगन को भूमि कब्जाने तथा हत्या के आरोपों में गिरफ्तार किया गया था।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement