राष्ट्रपति बनने के बाद क्यूबा के राष्ट्रपति राउल कास्त्रो पहली बार अपने व्यापारिक सहयोगी चीन के दौरे पर आए हैं। इस दौरान वह राष्ट्रपति हू जिंताओ और अन्य शीर्ष नेताओं से मुलाकात करेंगे ।
कास्त्रो आज चार दिवसीय दौरे पर चीन पहुंचे । क्यूबा की सरकारी मीडिया के अनुसार उनके साथ कैबिनेट अधिकारी रिकार्डो कैब्रीसास रूइज और विदेश मंत्री बु्रनो रॉड्रिग्ज भी चीन आए हैं ।
क्यूबा और चीन की मीडिया ने इस बारे में कुछ नहीं कहा है कि दोनों पक्षों के बीच क्या बातचीत होनी है ।