Advertisement
होर्मुज स्ट्रेट के पास टैंकर पर हमला: 3 भारतीय लापता, भारत ने जताई कड़ी आपत्तितृणमूल और कांग्रेस के विलय की संभावना का खंडन, ममता बनर्जी की TMC में उथल-पुथलस्वप्न दासगुप्ता बने पश्चिम बंगाल के नए वित्त मंत्री, तापस रॉय को मिला उद्योग एवं वाणिज्य विभागEditorial: प्राथमिकता ऋण ढांचे की हो समीक्षानए किस्म के पर्यावरणवाद की आवश्यकता, क्यों टिकाऊ विकास की शुरुआत समावेशिता से होनी चाहिए?मितव्ययिता सही पर उससे ज्यादा असरदार होंगे सुधार, 10 गुना से ज्यादा बचत संभवफंडों के आला कर्मियों के वेतन खुलासे पर नरमी; अब नाम नहीं, कुल सैलरी बताएंगी AMCनिचले स्तर के बाद भी RIL से उम्मीद, मेटा डील व एजीएम से जुड़ी उम्मीदों के चलते विश्लेषक पॉजिटिवमई में इक्विटी म्युचुअल फंड में निवेश 40% घटा, SIP बना मजबूत सहाराडाकघर बनेगा आपका दफ्तर, ई-कॉमर्स डिलीवरी से लेकर रियल एस्टेट तक फोकस
अन्य समाचार प्रधानमंत्री के वित्त मंत्रालय का कामकाज देखने से अर्थव्यवस्था में उछाल
'

प्रधानमंत्री के वित्त मंत्रालय का कामकाज देखने से अर्थव्यवस्था में उछाल

PTI

- July,17 2012 6:25 AM IST

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह द्वारा वित्त मंत्रालय का प्रभार संभालने से अर्थव्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार होगा। यह बात आज केंद्रीय मंत्री अश्वनी कुमार ने कही।

योजना राज्य मंत्री कुमार ने यहां संवाददाताओं से कहा मैं आपको आश्वस्त करता हूं कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में और उनके मोर्चा संभालने के कारण जहां तक अर्थव्यवस्था का सवाल है तो इसमें उल्लेखनीय सुधार होगा।

उन्होंने कहा कि धारणा में चौतरफा बेहतरी का रुझान है।

कुमार, प्रधानमंत्री द्वारा वित्त मंत्रालय का प्रभार संभालने के मद्देनजर सरकार के सुधार के एजेंडे के बारे में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे।

कुमार ने कहा पिछले सात से 10 दिन में असर दिख रहा है। रुपया मजबूत हुआ है और पिछले चार दिन में यह 57 से घटकर 54 पर आ गया है। सेंसेक्स में भी सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिये ठोस योजना सामने होगी।

भाषा

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement