Advertisement
होर्मुज स्ट्रेट के पास टैंकर पर हमला: 3 भारतीय लापता, भारत ने जताई कड़ी आपत्तितृणमूल और कांग्रेस के विलय की संभावना का खंडन, ममता बनर्जी की TMC में उथल-पुथलस्वप्न दासगुप्ता बने पश्चिम बंगाल के नए वित्त मंत्री, तापस रॉय को मिला उद्योग एवं वाणिज्य विभागEditorial: प्राथमिकता ऋण ढांचे की हो समीक्षानए किस्म के पर्यावरणवाद की आवश्यकता, क्यों टिकाऊ विकास की शुरुआत समावेशिता से होनी चाहिए?मितव्ययिता सही पर उससे ज्यादा असरदार होंगे सुधार, 10 गुना से ज्यादा बचत संभवफंडों के आला कर्मियों के वेतन खुलासे पर नरमी; अब नाम नहीं, कुल सैलरी बताएंगी AMCनिचले स्तर के बाद भी RIL से उम्मीद, मेटा डील व एजीएम से जुड़ी उम्मीदों के चलते विश्लेषक पॉजिटिवमई में इक्विटी म्युचुअल फंड में निवेश 40% घटा, SIP बना मजबूत सहाराडाकघर बनेगा आपका दफ्तर, ई-कॉमर्स डिलीवरी से लेकर रियल एस्टेट तक फोकस
अन्य समाचार बांग्लादेश पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम
'

बांग्लादेश पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम

PTI

- July,17 2012 6:25 AM IST

भारत के पूर्व राष्ट्रपति ए. पी. जे. अब्दुल कलाम आज यहां दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे। इस दौरान वह ग्रामीण विकास विषय पर एक वक्तव्य देंगे और प्रधानमंत्री शेख हसीना से मुलाकात करेंगे ।

ढाका स्थित सेन्टर ऑन इंटिग्रेटेड रूरल डेवलपमेंट फॉर एशिया एण्ड द पैसिफिक :सीआईआरडीएपी: के 33वें स्थापना दिवस के अवसर पर कलाम ग्रामीण विकास पर अपना विचार लोगों के साथ साझा करेंगे ।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने पीटीआई को बताया कि शाह अमानत अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कलाम की अगवानी के लिए शीर्ष सरकारी अधिकारियों समेत भारत के उच्चायुक्त पंकज सरन और सीआईआरडीएपी के अधिकारी शामिल थे ।

इसके अलावा बृहस्पतिवार को यहां से रवाना होने से पहले कलाम हसीना से मिलेंगे, सीआईआरडीएपी के सदस्य देशों से आए बच्चों के साथ बातचीत करेंगे, एक निजी टीवी चैनल को साक्षात्कार देंगे और संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करेंगे ।

संस्था की महानिदेशक दुर्गा पी. पौडयाल ने बताया था, ग्रामीण विकास पर कलाम के अपने विचार हैं जिन्हें वह पांच जुलाई को सीआईआरडीएपी के स्थापना दिवस पर अपने वक्तव्य में सबके साथ साझा करेंगे ।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement