संप्रग की ओर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार प्रणव मुखर्जी के भारतीय सांख्यिकी संस्थान से इस्तीफे को लेकर खड़े हुए विवाद के बीच आज उनके प्रतिद्वंद्वी पी ए संगमा ने निर्वाचन अधिकारी के उस विस्तृत आदेश की प्रति मांगी, जिसमें प्रणव की उम्मीदवारी को लेकर उनकी
दूसरी ओर, प्रणव मुखर्जी ने भाजपा के उस आरोप से खारिज कर दिया है कि भारतीय सांख्यिकी संस्थान से दिया गया उनका त्यागपत्र फर्जी है।
संगमा की इस मांग के बीच भाजपा ने धमकी दी है कि वह चुनाव : को चुनौती देने वाली : याचिका दायर करेगी । एक दिन पहले ही मुख्य विपक्षी दल ने भारतीय सांख्यिकीय संस्थान से प्रणव के इस्तीफे को जाली करार दिया था ।
निर्वाचन अधिकारी को भेजे पत्र में संगमा ने मांग की है कि उनके विस्तृत आदेश की प्रति आज शाम पांच बजे तक मुहैया करायी जाए क्योंकि उनकी : संगमा की : आपत्तियों को नकारने के फैसले को 24 घंटे से अधिक समय हो चुका है ।
भाजपा नेता एस एस अहलूवालिया ने कहा, यह अप्रत्याशित है ।
उन्होंने कहा कि विस्तृत आदेश की प्रति हासिल होने के बाद भाजपा भावी रणनीति तय करेगी ।
इस बीच, चुनाव आयोग के शीर्ष सूत्रों पीटीआई को बताया कि उम्मीदवार की मांग के अनुसार निर्वाचन अधिकारी से राष्ट्रपति चुनाव से जुड़े आदेश और अन्य विवरण मुहैया कराने के लिए कहा गया है।