पश्चिम बंगाल के दक्षिण दिनाजपुर जिले के एक सरकारी अस्पताल में 25 साल की आठ फुट लंबी और 160 किलोग्राम वजन की महिला को भर्ती कराया गया है। इस महिला को हार्मोन संबंधी बीमारी है और उसकी लंबाई और वजन में अब भी इजाफा हो रहा है।
सिद्दीका परवीन नाम की महिला का इलाज कर रहे डाक्टर सार्थक सेनशर्मा ने यहां संवाददाताओं से कहा कि पीयूष ग्रंथि से सोमाटोट्रोपिक हार्मोन के अनियमित स्राव के कारण लंबाई और वजन मंे असामान्य वृद्धि से पीडि़त यह महिला दो जुलाई को सरकारी बेलूरघाट सदर अस्पताल में भर्ती हुई है।
सेनशर्मा ने कहा, सिद्दीका आठ फुट लंबी है और उसका वजन करीब 160 किलोग्राम है। हो सकता है कि हम इस महिला को बेहतर इलाज के लिए कोलकाता ले जाएं।
उसकी मां मंसूरा बीबी ने दावा किया कि सिद्दीका केवल तीन महीने पहले 7 . 6 फुट लंबी थी और उसका वजन 140 किलोग्राम था।
मां ने कहा कि उनकी बेटी की भूख बहुत ज्यादा बढ़ गई है और वह रोजाना छह किलोग्राम चावल और सब्जियां खाती है जो उसे देना बहुत मुश्किल होता है क्योंकि उसके पिता दिहाड़ी मजदूर हैं।
मां ने कहा कि उन्हें अपनी बेटी के भोजन की व्यवस्था के लिए ण लेना पड़ा है और उन्हें यह भी नहीं पता कि उसके इलाज में कितना धन खर्च होगा।
जिला मजिस्ट्रेट दुर्गदास गोस्वामी ने कहा कि परिवार ने अब तक सिद्दीका के इलाज के लिए प्रशासन से कोई मदद नहीं मांगी है।
उन्होंने कहा कि अगर इस तरह का आवेदन आता है तो प्रशासन इस पर गौर करेगा।