Advertisement
होर्मुज स्ट्रेट के पास टैंकर पर हमला: 3 भारतीय लापता, भारत ने जताई कड़ी आपत्तितृणमूल और कांग्रेस के विलय की संभावना का खंडन, ममता बनर्जी की TMC में उथल-पुथलस्वप्न दासगुप्ता बने पश्चिम बंगाल के नए वित्त मंत्री, तापस रॉय को मिला उद्योग एवं वाणिज्य विभागEditorial: प्राथमिकता ऋण ढांचे की हो समीक्षानए किस्म के पर्यावरणवाद की आवश्यकता, क्यों टिकाऊ विकास की शुरुआत समावेशिता से होनी चाहिए?मितव्ययिता सही पर उससे ज्यादा असरदार होंगे सुधार, 10 गुना से ज्यादा बचत संभवफंडों के आला कर्मियों के वेतन खुलासे पर नरमी; अब नाम नहीं, कुल सैलरी बताएंगी AMCनिचले स्तर के बाद भी RIL से उम्मीद, मेटा डील व एजीएम से जुड़ी उम्मीदों के चलते विश्लेषक पॉजिटिवमई में इक्विटी म्युचुअल फंड में निवेश 40% घटा, SIP बना मजबूत सहाराडाकघर बनेगा आपका दफ्तर, ई-कॉमर्स डिलीवरी से लेकर रियल एस्टेट तक फोकस
अन्य समाचार वयस्क होने से पहले युवक ने बदला लेने के लिए चलायीं गोलियां
'

वयस्क होने से पहले युवक ने बदला लेने के लिए चलायीं गोलियां

PTI

- July,17 2012 6:24 AM IST

अठारह साल की उम्र का होने से कुछ दिनों पहले एक युवक ने किशोर के तौर पर कम सजा के साथ बच निकलने को ध्यान में रखकर एक व्यक्ति से बदला लेने के लिए उसपर गोलियां चलायीं।

यह किशोर नौ जुलाई को 18 साल का हो जाएगा। उसने दक्षिण पूर्वी दिल्ली के अंबेडकर नगर पुलिस थाना क्षेत्र में रहने वाले विजय नाम के बदमाश पर हमला कर दिया। इसके लिए पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि 26 जुलाई को किशोर ओर उसके एक साथी रवि गंगवाल ने विजय पर गोलियां बरसायीं जिसमें विजय घायल हो गया। विजय तब इलाके में एक दुकान पर अपने भाई के साथ था।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, जांच के दौरान पता चला कि विजय इलाके का कुख्यात अपराधी है। उसके और रवि गंगवाल के बीच व्यक्तिगत दुश्मनी थी। गंगवाल भी एक अपराधी है।

गुप्त सूचना के आधार पर किशोर को पकड़ा गया।

पुलिस अधिकारी ने कहा, किशोर ने बताया कि वह नौ जुलाई को 18 साल का हो जाएगा और इसलिए वह इससे पहले विजय से बदला लेना चाहता था।

भाषा

नननन

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement