पॉप गायक जस्टिन बीबर व्यस्तता के चलते अपने स्कूल के एक समारोह में भाग नहीं ले सके। वह इस वक्त अपने चौथे एलबम के लिये वल्र्ड टूर पर हैं ।
कॉन्टैक्टम्यूजिक के अनुसार 18 वर्षीय बेबी हिटमेकर ने ओन्टेरियो के सेंट मिशेल कैथोलिक सेकेंडरी स्कूल से एक डिप्लोमा किया था, लेकिन वह इससे संबंधित समारोह में हिस्सा नहीं ले सके।
उन्होंने यह डिप्लोमा ई लर्निंग के द्वारा किया है । बीबर अपने नये परफ्यूम के प्रचार में भी व्यस्त हैं ।
भाषा