स्पेन की एक अदालत में आज अंतरराष्टीय मुद्रा कोष के पूर्व प्रमुख रॉड्रिगो राटो के खिलाफ कथित तौर पर स्पेन के बैंक बैंकिया की बदहाली में कथित तौर पर भ्रष्टाचार के आरोप में मुकदमा शुरू हुआ।
स्पेन की शीर्ष अदालत में राटो के खिलाफ बैंकिया के अध्यक्ष तौर पर कथित तौर पर धोखाधड़ी में उनकी भूमिका के आरोप में दायर याचिका पर सुनवाई शुरू हुई। राटो ने बैंकिया को राहत पैकेज मिलने से पहले मई में अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया। यह बात अदालत के दस्तावेज में कही गई।
स्पेन सरकार ने बैंकिया को नौ मई को 23.5 अरब यूरो :29.5 अरब डालर: के राहत पैकेज की घोषणा की थी।