Advertisement
होर्मुज स्ट्रेट के पास टैंकर पर हमला: 3 भारतीय लापता, भारत ने जताई कड़ी आपत्तितृणमूल और कांग्रेस के विलय की संभावना का खंडन, ममता बनर्जी की TMC में उथल-पुथलस्वप्न दासगुप्ता बने पश्चिम बंगाल के नए वित्त मंत्री, तापस रॉय को मिला उद्योग एवं वाणिज्य विभागEditorial: प्राथमिकता ऋण ढांचे की हो समीक्षानए किस्म के पर्यावरणवाद की आवश्यकता, क्यों टिकाऊ विकास की शुरुआत समावेशिता से होनी चाहिए?मितव्ययिता सही पर उससे ज्यादा असरदार होंगे सुधार, 10 गुना से ज्यादा बचत संभवफंडों के आला कर्मियों के वेतन खुलासे पर नरमी; अब नाम नहीं, कुल सैलरी बताएंगी AMCनिचले स्तर के बाद भी RIL से उम्मीद, मेटा डील व एजीएम से जुड़ी उम्मीदों के चलते विश्लेषक पॉजिटिवमई में इक्विटी म्युचुअल फंड में निवेश 40% घटा, SIP बना मजबूत सहाराडाकघर बनेगा आपका दफ्तर, ई-कॉमर्स डिलीवरी से लेकर रियल एस्टेट तक फोकस
अन्य समाचार कर्नाटक सरकार ने यूनेस्को के फैसले का किया विरोध
'

कर्नाटक सरकार ने यूनेस्को के फैसले का किया विरोध

PTI

- July,17 2012 6:23 AM IST

बुजुर्गों और सेवानिवृत्त वरिष्ठ नागरिकों के लिये उत्सव नाम से आवासीय परिसर बनाने वाले आशियाना हाउसिंग समूह की चालू वित्त वर्ष के दौरान जयपुर, भिवाड़ी, लवासा, जमशेदपुर और कोलकाता में विभिन्न हाउसिंग परियोजनाओं में 250 करोड़ रुपये निवेश की योजना है।

आशियाना हाउसिंग लिमिटेड के संयुक्त प्रबंध निदेशक अंकुर गुप्ता ने भाषा के साथ एक विशेष भेंट में कहा जयपुर में हम मध्यम वर्गीय श्रेणी के लिये गुलमोहर गार्डंस परियोजना शुरु करने जा रहे हैं। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में भी जमीन देख रहे हैं। जमशेदपुर में बातचीत चल रही है। कोलकाता में 10 एकड़ जमीन खरीद ली है, जबकि भिवाड़ी में एक परियोजना शुरु की है और एक अन्य के लिये 50 एकड़ जमीन का अधिग्रहण प्रक्रिया चल रही है।

रीएल एस्टेट क्षेत्र में सुस्ती से इनकार करते हुये अंकुर गुप्ता ने कहा कि इन सभी परियोजनाओं पर चालू वित्त वर्ष के दौरान 250 करोड़ रुपये के निवेश की योजना है। पिछले वित्त वर्ष में कंपनी ने करीब 200 करोड़ रुपये का निवेश विभिन्न आवासीय परियोजनाओं में किया। गुप्ता कहते हैं मध्यमवर्गीय आवासीय क्षेत्र में मांग की कमी नहीं है, पिछले साल से अर्थव्यवस्था में सुस्ती की बात की जा रही है लेकिन मध्यमवर्गीय आवासीय क्षेत्र में अभी तक यह महसूस नहीं की गई है।

कंपनी ने भिवाड़ी, जयपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिये विशेष सुविधा संपन्न उत्सव आवासीय परियोजनायें बनाई हैं जिनमें करीब 940 अपार्टमेंट्स हैं। मुंबई से सटे लवासा में पहले चरण में ऐसे 150 आवास बनेंगे जबकि कोलकाता में 400 आवास बनाने की तैयारी है। इसके अलावा जयपुर में रंगोली गार्डंस मध्यमवर्गीय श्रेणी के लिये और भिवाड़ी में उच्चआय वर्ग के लिये एक परियोजना शुरु की है।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement