उत्तराखंड के चमोली जिले के जोशीमठ क्षेत्र में आज पातालगंगा के पास वर्षा के बाद हुये भूस्खलन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गयी तथा एक अन्य घायल हो गया।
आधिकारिक सूत्रों ने आज यहां बताया कि दो यात्री अपनी कार से जा रहे थे तभी पहाडी के उपर से भूस्खलन के बाद एक बडा पत्थर कार पर आ गिरा, जिससे एक की मौत हो गयी तथा एक अन्य घायल हो गया।
सूत्रों के अनुसार, घायल यात्री को जोशीमठ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो पायी है।