Advertisement
होर्मुज स्ट्रेट के पास टैंकर पर हमला: 3 भारतीय लापता, भारत ने जताई कड़ी आपत्तितृणमूल और कांग्रेस के विलय की संभावना का खंडन, ममता बनर्जी की TMC में उथल-पुथलस्वप्न दासगुप्ता बने पश्चिम बंगाल के नए वित्त मंत्री, तापस रॉय को मिला उद्योग एवं वाणिज्य विभागEditorial: प्राथमिकता ऋण ढांचे की हो समीक्षानए किस्म के पर्यावरणवाद की आवश्यकता, क्यों टिकाऊ विकास की शुरुआत समावेशिता से होनी चाहिए?मितव्ययिता सही पर उससे ज्यादा असरदार होंगे सुधार, 10 गुना से ज्यादा बचत संभवफंडों के आला कर्मियों के वेतन खुलासे पर नरमी; अब नाम नहीं, कुल सैलरी बताएंगी AMCनिचले स्तर के बाद भी RIL से उम्मीद, मेटा डील व एजीएम से जुड़ी उम्मीदों के चलते विश्लेषक पॉजिटिवमई में इक्विटी म्युचुअल फंड में निवेश 40% घटा, SIP बना मजबूत सहाराडाकघर बनेगा आपका दफ्तर, ई-कॉमर्स डिलीवरी से लेकर रियल एस्टेट तक फोकस
अन्य समाचार क्षेत्रीय शक्ति संतुलन के लिए भारत ने परमाणु हथियार विकसित किए: कलाम
'

क्षेत्रीय शक्ति संतुलन के लिए भारत ने परमाणु हथियार विकसित किए: कलाम

PTI

- July,17 2012 5:33 AM IST

ढाका, पांच जुलाई :भाषा: पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम ने आज कहा कि क्षेत्रीय स्तर पर शक्ति संतुलन स्थापित करने के लिए भारत को परमाणु हथियार और बैलेस्टिक मिसाइलें विकसित करनी पड़ीं।

मिसाइल मैन के नाम से विख्यात कलाम ने एक क्षेत्रीय सम्मेलन से इतर यहां पीटीआई से कहा, आप देखें कि भारत के चारांे ओर बड़े देश हैं, जिनके पास परमाणु हथियार थे। ऐसे में भारत के लिए संतुलन को लेकर बैलेस्टिक मिसाइल विकसित करना जरूरी था। इसमें बहुत ज्यादा खर्च भी नहीं आया।

कलाम से यह पूछा गया था कि अब वह क्षेत्रीय शांति के लिए काम कर रहे हैं तो ऐसे में वह भारत के परमाणु कार्यक्रम में मुख्य भूमिका निभाकर किसी तरह का दोष महसूस करते हैं।

इसके जवाब में कलाम ने कहा कि वह किसी तरह से दोष की भावना की अनुभूति नहीं करते और भारत को क्षेत्रीय संतुलन के लिए परमाणु हथियारों का रुख करना पड़ा जो जरूरी भी था।

जारी भाषा

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement