facebookmetapixel
Advertisement
e₹ और UPI में क्या फर्क? पैसा कहां रहता है, किसे मिलता है ब्याज और कैसे होता है भुगतान, जानिए सबकुछम्युचुअल फंड में क्या ‘चॉइस ओवरलोड’ बनी चुनौती? सर्वे में सामने आई अहम जानकारीअस्पताल में भर्ती नहीं हुए तो क्या मिलेगा हेल्थ इंश्योरेंस क्लेम? कर्नाटक हाईकोर्ट ने कर दिया साफब्रेंट क्रूड 100 डॉलर के पार, तीन महीने बाद फिर उछला कच्चा तेल; आगे 115 डॉलर तक जाने का अनुमानOYO IPO पर आया अपडेट! इसी वित्त वर्ष में आएगा पब्लिक इश्यू? CEO रितेश अग्रवाल ने बताया प्लानसिंगापुर के PM की सैलरी में 64% बढ़ोतरी, मिलेंगे करीब 25 करोड़ रुपये; मोदी और ट्रंप को कितनी तनख्वाह?रिकॉर्ड हाई पर तांबा! महंगे भाव ने बिगाड़ा मेटल ट्रेडर्स का गणित, अब कर्ज की भी दिक्कतहुंडई इंडिया लाएगी सस्ती इलेक्ट्रिक SUV, EV मार्केट में विस्तार के लिए तैयार की बड़ी योजनाRentomojo IPO: ग्रे मार्केट में ₹140 का प्रीमियम, 34.65% लिस्टिंग गेन का संकेत; क्या पैसा लगाना सही रहेगा?NSE IPO का साइज घटकर ₹25,000 करोड़ हो सकता है, शेयर बेचने से पीछे हटे कुछ निवेशक

तमिलनाडु में संयंत्र के लिए बातचीत कर रही Foxconn

Advertisement

पिछले कुछ महीनों के दौरान Foxconn ने दक्षिण भारत के कर्नाटक, तेलंगाना और तमिलनाडु में महत्त्वपूर्ण निवेश करने की घोषणा की थी।

Last Updated- July 27, 2023 | 11:09 PM IST
Foxconn

ताइवान की हॉन हाई टेक्नोलॉजी समूह की सहायक कंपनी फॉक्सकॉन इंडस्ट्रियल इंटरनेट (Foxconn Industrial Internet) करीब 20 करोड़ डॉलर की लागत से तमिलनाडु में इलेक्ट्रॉनिक कल-पुर्जा संयंत्र लगाने की योजना बना रही है।

रॉयटर्स की खबर के अनुसार, संचार, मोबाइल नेटवर्क और क्लाउड कंप्यूटिंग उपकरण बनाने वाली एफआईआई ने सरकारी अधिकारियों को शुरू में 18 से 20 करोड़ डॉलर का निवेश करने की योजना की जानकारी दी है।

बिज़नेस स्टैंडर्ड ने पिछले हफ्ते ही बताया था कि एफआईआई के मुख्य कार्याधिकारी ब्रांड चेंग ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, उद्योग, निवेश संवर्धन और वाणिज्य मंत्री टीआरबी राजा के साथ बैठक की थी। यह भारत में अपनी उपस्थिति दमदार करने की समूह की रणनीति का एक हिस्सा है।

पिछले कुछ महीनों के दौरान फॉक्सकॉन ने दक्षिण भारत के कर्नाटक, तेलंगाना और तमिलनाडु में महत्त्वपूर्ण निवेश करने की घोषणा की थी। इस महीने की शुरुआत में एफआईआई ने बेंगलूरु के तुमकुरु में 8,800 करोड़ रुपये से संयंत्र लगाने की प्रस्ताव दिया था।

Advertisement
First Published - July 27, 2023 | 11:09 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement