facebookmetapixel
Advertisement
फर्जी कॉपीराइट दावों पर दिल्ली हाईकोर्ट ने मेटा से मांगा जवाबएयर इंडिया पायलट का मारिजुआना टेस्ट पॉजिटिव, पहली बार लाइसेंस रद्द नहीं होगात्योहारों से पहले रोजगार के मौके बढ़ेंगे, कंपनियां 15-20% ज्यादा अस्थायी कर्मचारी रखेंगीएआई से बदल रहा काम का तरीका, जीसीसी के 46% कर्मचारियों को नई स्किल्स की जरूरतकमोडिटी डेरिवेटिव में पोजीशन लिमिट और मार्जिन ढांचा आसान करेगा सेबीक्लोजिंग एक्शन सेशन में म्युचुअल फंड्स की कम भागीदारी, सेबी ने बुलाई बैठकभारत ने पहली बार रूस को भेजा पेट्रोल, 3.5 लाख बैरल की पहली खेप पहुंचीयूरिया और डीएपी की बिक्री घटी, जुलाई में उर्वरकों की उपलब्धता में हुई बड़ी बढ़ोतरीचंद्रशेखरन का टाटा संस छोड़ने का ऐलान, छह महीने के गतिरोध से निकला रास्ताUPI की लागत घटाने के लिए सरकार के सामने दो विकल्प, बड़े लेन-देन पर MDR की तैयारी

घरेलू प्राकृतिक गैस के दाम अधिसूचित

Advertisement
Last Updated- May 02, 2023 | 9:25 AM IST
natural gas

सरकार ने मई के लिए सोमवार को घरेलू प्राकृतिक गैस के दाम 7.92 डॉलर प्रति एमएमबीटीयू से बढ़ाकर 8.27 डॉलर प्रति एमएमबीटीयू किए हैं। इस घोषणा का असर प्राकृतिक गैस के घरेलू, वाणिज्यिक और औद्योगिक उपभोक्ताओं पर नहीं पड़ेगा। इसका कारण यह है कि इन उपभोक्ताओं के लिए 6.5 डॉलर प्रति एमएमबीटीयू की सीमा तय कर दी गई है। घरों में पाइप के जरिए मुहैया करवाई जाने वाली प्राकृतिक गैस (पीएनजी) और वाहनों के ईंधन कम्प्रेस्ड नैचुरल गैस (सीएनजी) के खुदरा दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

गैस के नवीनतम दाम नए फॉर्मूले के आधार पर तय किए गए हैं। ये दाम भारत के कच्चे तेल के आयात के अंतरराष्ट्रीय मूल्य से 10 फीसदी स्तर से जुड़े होंगे।
अप्रैल की शुरुआत में सरकार ने गैस के दामों पर किरीट पारिख समिति की सिफारिशों के अनुरूप घरेलू प्राकृतिक गैस के दाम निर्धारित करने के तरीके में संशोधन किया था।

इसमें सरकार का महत्त्वपूर्ण फैसला अंतिम उपभोक्ता के लिए 6.5 डॉलर प्रति एमएमबीटीयू की सीमा तय करना था।

वाणिज्यिक एलपीजी सस्ती

सरकार संचालित कंपनियों के 19 किलो के कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर का दाम घटाकर 171.50 रुपये तत्काल प्रभाव से कम कर दिया गया है। सोमवार से दिल्ली में कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर का खुदरा दाम अब 1856.50 रुपये होगा। इसके दामों में बीते एक महीने के दौरान दो बार कटौती हुई। ओएमसी ने 1 अप्रैल को प्रति सिलिंडर91.50 रुपये की कटौती की थी। हालांकि अभी भी फरवरी की तुलना में दाम ज्यादा है।

Advertisement
First Published - May 2, 2023 | 9:25 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement