facebookmetapixel
Advertisement
IPO में लगाया है पैसा? आज पता चलेगा शेयर मिला या नहीं, Pranav Constructions का अलॉटमेंट ऐसे करें ऑनलाइन चेकअगस्त में म्युचुअल फंड्स में आए ₹41,354 करोड़, AUM ₹87 लाख करोड़ के पार, SIP का टूटा रिकॉर्ड!बाजार में उतार-चढ़ाव, फिर भी स्मॉलकैप पर बड़ा दांव! अगस्त में इक्विटी फंडों में आए ₹29,329 करोड़नोवार्टिस इंडिया के शेयर में तूफानी तेजी, 3 दिन में 51% उछला भाव, आखिर क्या है इस तेजी की बड़ी वजह?ऑप्शन बिजनेस की चमक पड़ी फीकी! NSE ने 15% घटाया IPO वैल्यूएशन, निवेशकों को कितने में मिलेगा शेयर?लीडरशिप पर सस्पेंस! टाटा ग्रुप में बैठकों का सिलसिला, क्या होगा बड़ा फैसला?नौकरी छोड़ने की सोच रहे हैं? कहीं आप इन 5 PF फायदों को तो नहीं भूल रहे?वीगालैंड डेवलपर्स आईपीओ खुला: ₹210 करोड़ के इश्यू में लगाएं पैसा? ग्रे मार्केट प्रीमियम दे रहा 17% मुनाफे का संकेतगोल्ड ETF में निवेश की होड़, अगस्त में आए $18 अरब; यूरोप सबसे आगे133% तक उछल सकता है Vodafone Idea! ये 2 फैक्टर्स बदलेंगे पूरा खेल, जेफरीज ने शुरू की कवरेज

400 नई साप्ताहिक उड़ानें शुरू करेगी Air India

Advertisement

विमानन विश्लेषण फर्म सीरियम के आंकड़े के अनुसार, एयर इंडिया मौजूदा समय में हर सप्ताह करीब 2,900 उड़ानें संचालित करती है।

Last Updated- November 03, 2023 | 10:46 PM IST
Air India

टाटा समूह (Tata Group) की विमानन कंपनी एयर इंडिया (Air India) के मुख्य कार्याधिकारी एवं प्रबंध निदेशक कैम्पबेल विल्सन ने शुक्रवार को कहा कि एयरलाइन विंटर सीजन के दौरान 400 नई साप्ताहिक उड़ानें शुरू करेगी और इनमें से करीब 50 प्रतिशत अंतरराष्ट्रीय मार्गों के लिए होंगी।

विमानन विश्लेषण फर्म सीरियम के आंकड़े के अनुसार, एयर इंडिया मौजूदा समय में हर सप्ताह करीब 2,900 उड़ानें संचालित करती है, जिनमें से लगभग 32 प्रतिशत अंतरराष्ट्रीय मार्गों से जुड़ी हैं। विमानन उद्योग में, विंटर सीजन अक्टूबर के पहले रविवार को शुरू होता है और मार्च के आखिरी शनिवार को समाप्त होता है।

विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मई में कहा था कि बढ़ती प्रतिस्पर्धा की वजह से घरेलू विमानन बाजार में मार्जिन काफी कम है और इसलिए एयरलाइनों को ऐसी अंतरराष्ट्रीय सेवाएं ज्यादा शुरू करनी चाहिए, जिनमें मुनाफा भी अच्छा हो। मौजूदा समय में भारतीय विमानन कंपनियां अपनी सिर्फ 40 प्रतिशत अंतरराष्ट्रीय उड़ानें भारत से संचालित करती हैं।

विल्सन ने कर्मचारियों को भेजे एक संदेश में कहा, ‘हमने हाल में उत्तरी क्षेत्र (विंटर 2023) में प्रवेश किया है, जिससे हमें 30 से जयादा नए विमानों का परिचालन करेंगे और 400 से ज्यादा अन्य साप्ताहिक उड़ानें शुरू करेंगे।

इनमें से करीब 200 नई उड़ानें अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर होंगी, जिससे भारत और उत्तर अमेरिका, यूरोप और दक्षिण-पूर्व एशिया के बीच शहरों को हवाई मार्ग से जोड़ने में मदद मिलेगी।’

Advertisement
First Published - November 3, 2023 | 10:46 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement