facebookmetapixel
Advertisement
फर्जी कॉपीराइट दावों पर दिल्ली हाईकोर्ट ने मेटा से मांगा जवाबएयर इंडिया पायलट का मारिजुआना टेस्ट पॉजिटिव, पहली बार लाइसेंस रद्द नहीं होगात्योहारों से पहले रोजगार के मौके बढ़ेंगे, कंपनियां 15-20% ज्यादा अस्थायी कर्मचारी रखेंगीएआई से बदल रहा काम का तरीका, जीसीसी के 46% कर्मचारियों को नई स्किल्स की जरूरतकमोडिटी डेरिवेटिव में पोजीशन लिमिट और मार्जिन ढांचा आसान करेगा सेबीक्लोजिंग एक्शन सेशन में म्युचुअल फंड्स की कम भागीदारी, सेबी ने बुलाई बैठकभारत ने पहली बार रूस को भेजा पेट्रोल, 3.5 लाख बैरल की पहली खेप पहुंचीयूरिया और डीएपी की बिक्री घटी, जुलाई में उर्वरकों की उपलब्धता में हुई बड़ी बढ़ोतरीचंद्रशेखरन का टाटा संस छोड़ने का ऐलान, छह महीने के गतिरोध से निकला रास्ताUPI की लागत घटाने के लिए सरकार के सामने दो विकल्प, बड़े लेन-देन पर MDR की तैयारी

टाटा मोटर्स की प्रीमियम SUV में बड़ी एंट्री: नई सिएरा हुई लॉन्च, SUV मार्केट में हिस्सेदारी बढ़ाने का लक्ष्य

Advertisement

टाटा की नई सिएरा की बुकिंग 16 दिसंबर से शुरू होगी और डिलीवरी अगले साल 15 जनवरी से शुरू होगी

Last Updated- November 25, 2025 | 10:18 PM IST
Tata Sierra
टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स और टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के एमडी शैलेश चंद्रा ने शुक्रवार को नई दिल्ली में हुए भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में सिएरा लॉन्च की | फोटो: PTI

टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स ने सोमवार को नई सिएरा बाजार में उतारी है। इसके साथ ही कंपनी अब स्पोर्ट्स यूटिलिटी वाहन (एसयूवी) में बाजार हिस्सेदारी को मौजूदा 16 से 17 फीसदी से बढ़ाकर 20 से 25 फीसदी करना चाहती है। कंपनी के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्य अधिकारी शैलेश चंद्रा ने कहा कि यह मॉडल मिड और हाई एसयूवी के बीच एक नई जगह बनाएगा।

कंपनी का मानना है कि सिएरा का डिजाइन, प्रीमियम पोजिशनिंग और 11.49 लाख रुपये से शुरू होने वाली आक्रामक शुरुआती कीमत टाटा को सबसे तेजी से बढ़ने वाले खंड में से एक में मजबूत पकड़ दिलाएगी।

चंद्रा ने कहा कि सिएरा को जानकर तेजी से बढ़ते मिड एसयूवी श्रेणी के केंद्र में रखा गया है। यह एक ऐसी श्रेणी है जिसमें हर महीने करीब 45,000 गाड़ियां बिकती हैं और भारत के यात्री वाहन बाजार में इसकी करीब 15 फीसदी हिस्सेदारी है।

उल्लेखनीय है कि भारत का एसयूवी बाजार वित्त वर्ष 2025 में एक नए शिखर पर पहुंच गया, जहां 27.9 लाख गाड़ियों की थोक बिक्री हुई। इनमें ह्युंडै की क्रेटा, महिंद्रा की स्कॉर्पियो और टाटा की नेक्सन दमदार प्रदर्शन करने वाले कंपनियों के मॉडल हैं।

चंद्रा ने कहा, ‘सिएरा मिड-एसयूवी सेगमेंट में बाकी उत्पादों की तरह नहीं है।’ उन्होंने बताया कि इस मॉडल की अवधारणा एक प्रीमियम मिड-एसयूवी के रूप में की गई है जो अपने डिजाइन और मूल सिएरा की विरासत के जरिए अलग दिखती है। उन्होंने कहा, ‘यह अपना अलग स्थान बनाती है और एक आदर्श को आगे बढ़ाते हुए एक पूरी तरह से आधुनिक व्याख्या प्रस्तुत करती है।’

सिएरा के बाजार में उतरने को को टाटा मोटर्स के लिए एक भावुक पल बताते हुए चंद्रा ने कहा कि यह मॉडल मूल आदर्श के डीएनए को आधुनिक डिजाइन और तकनीक के साथ मिलाता है ताकि जेन एक्स से लेकर जेन जी तक सभी को आकर्षित किया जा सके। कंपनी को उम्मीद है कि सिएरा इस सेगमेंट का विस्तार करेगी, ठीक वैसे ही जैसे नेक्सन ने कॉम्पैक्ट एसयूवी में किया था और यह उन खरीदारों को आकर्षित करेगी जो फिलहाल मिड-साइज, हाई-एसयूवी और लाइफस्टाइल एसयूवी विकल्पों के बीच स्विच करते हैं।

चंद्रा ने कहा, ‘उपभोक्ता वाहन को उस तरह से वर्गीकृत नहीं करते जैसे उद्योग करता है। वे अपने बजट के अनुसार विकल्प तलाशते हैं।’ उन्होंने कहा कि सिएरा की विशिष्टता, आराम और उपस्थिति थार और जिम्नी शैली की लाइफस्टाइल एसयूवी सहित आस-पास के सेगमेंट के ग्राहकों को आकर्षित करने की संभावना है।

सिएरा के लिए बुकिंग 16 दिसंबर से शुरू होगी और डिलीवरी अगले साल 15 जनवरी से शुरू होगी।

Advertisement
First Published - November 25, 2025 | 10:11 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement