facebookmetapixel
Advertisement
अमेरिका से आई बुरी खबर! धड़ाम से गिरा HDFC बैंक का शेयर; निवेशकों के ₹25000 करोड़ स्वाहाऑगमोंट एंटरप्राइजेज आईपीओ: 111 गुना सब्सक्रिप्शन के बाद आज अलॉटमेंट, जानें शेयर मिला या नहीं और ₹315 GMP से कितना फायदा!मॉनसून की वापसी से लौटेगी रूरल डिमांड? इन सेक्टर्स पर रखें नजर12 महीने के नजरिये से पसंद ये 5 शेयर, 29% तक का रिटर्न संभव, चेक करें लिस्टनेपाल की बाढ़ का बिहार में असर, गंडक का जलस्तर घटा लेकिन अलर्ट जारीमाता-पिता को खोने वाले बच्चों के लिए सरकार की बड़ी मदद, ₹10 लाख का कॉर्पस और ₹5 लाख का हेल्थ कवर; जानें योजना के बारे मेंसुभाष चंद्रा पर ₹22,006 करोड़ का दावा, लेनदारों को मिलेंगे सिर्फ ₹6.5 करोड़! NCLT ने बताई वजहमल्टीबैगर PSU डिफेंस शेयर में बना खरीदारी का मौका? नवरत्न कंपनी को मिला ₹739 करोड़ का ऑर्डर, ब्रोकरेज बुलिशभारत में ChatGPT पर अब दिखेंगे ऐड, जानें किन यूजर्स पर होगा असर?बड़े ऑफिस के बजाय को-वर्किंग पर कंपनियों का जोर, 6 महीने में लीजिंग 68% बढ़ी

WhatsApp पर चैटिंग के लिए नहीं देना पड़ेगा फोन नंबर, यूनिक User Name से हो जाएगा काम

Advertisement
Last Updated- May 26, 2023 | 6:39 PM IST

WhasApp New feature: WhatsApp एक नए अपडेट पर काम कर रहा है ताकि यूजर्स अपने फोन नंबर की सुरक्षा के लिए एक कोई अलग ‘यूजरनेम’ चुन सकें। अब आप वॉट्सऐप पर अपना यूजर नेम सेट कर पाएंगे। इसके लिए आपको रजिस्टर नंबर देने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।

हालांकि, सोशल मीडिया प्लेटफार्म WhatsApp ने कंपनी ने इसके बारे में आधिकारिक रूप से कोई जानकारी शेयर नहीं की है। WABetaInfo द्वारा शेयर की गई प्रीव्यू इमेज के अनुसार, मैसेजिंग सर्विस यूजरनेम पिकर के नीचे “This is your unique username” का उल्लेख करेगी। इसका मतलब है कि किसी भी दो यूजर्स का यूजरनेम एक जैसा नहीं हो सकता है।

रिपोर्ट के अनुसार, इस फीचर पर अभी भी काम किया जा रहा है और इसे पेश करने से पहले महीनों लग सकते हैं।

कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म देते है यह विकल्प

कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और कुछ मैसेजिंग ऐप जैसे की Signal ने यूजर्स को अपना फोन नंबर बताए बिना लॉग इन करने और दूसरों के साथ बातचीत करने के लिए एक Unique यूजर नेम चुनने देते हैं। व्हाट्सएप मोबाइल नंबर विकल्प के साथ लॉगिन के अलावा समान फीचर प्रदान कर सकता है।

इस तरह से यूज कर सकेंगे फीचर

फीचर ट्रैकर का कहना है कि यूजरनेम पिकर फीचर तीन डॉट वाले Menu > Settings > Profile पर टैप करने पर मिल जाएगा। आप यूजर नेम को एडिट भी कर पाएंगे। यूजर नेम के पास एक पेंसिल (edit) आइकन मिलेगा जिसकी मदद से आप अपने यूजर नेम को बदल पाएंगे।

यह फीचर कैसे काम करेगा इसके बारे में कंपनी ने कोई जानकारी शेयर नहीं की है। रिपोर्ट की माने तो प्राइवेसी को ध्यान में रखकर वॉट्सऐप केवल एक यूजर नेम सेट करने का ऑप्शन दे सकता है।

Advertisement
First Published - May 26, 2023 | 5:18 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement