facebookmetapixel
Advertisement
Tata Consumer Q1 Results: Q1 में मुनाफा 29% बढ़कर ₹427 करोड़ हुआ, रेवेन्यू भी 12% उछलाUTI म्यूचुअल फंड ने WhatsApp पर शुरू की निवेश और पेमेंट की सुविधा, ऐप बदले बिना पूरा होगा निवेशक्या सिर्फ PF के भरोसे सुरक्षित रहेगा आपका रिटायरमेंट? एक्सपर्ट्स ने समझें निवेश का सही फॉर्मूलाभारत में बैटरी बनेगी तो क्या EV सस्ती हो जाएगी? सरकार के प्लान की पूरी सच्चाईकेमिकल सेक्टर के लिए कैबिनेट का बड़ा फैसला: ‘BHAVYA Rasayan’ योजना को मंजूरी, डेवलप होंगे 3 केमिकल पार्क‘प्रिजम्पटिव टैक्सेशन स्कीम’ का उठाने जा रहे हैं फायदा? ITR Filing से पहले समझ लें नियम, नहीं तो आएगा नोटिसEPFO ने मेंबर्स को भेजना शुरू किया FY26 का 8.25% ब्याज, ऐसे चेक करें अपना PF बैलेंसHindustan Zinc Q1 Results: शुद्ध मुनाफा 145% बढ़कर 5469 करोड़ हुआ, प्रति शेयर ₹11 डिविडेंड का ऐलाननौकरी बदली पर पुराना PF अकाउंट भूल गए? EPFO के ‘सर्विस हिस्ट्री’ फीचर से मिनटों में करें मालूमTCS, Infosys, HCL Tech या Tech Mahindra? जानिए किस IT शेयर में है सबसे ज्यादा कमाई का मौका

ओला इलेक्ट्रिक ने एस1 जेन 3 स्कूटरों से उठाया पर्दा

Advertisement

जेन 3 पोर्टफोलियो में प्रमुख 5.3 किलोवॉट (4680 भारत सेल के साथ) वाली एस1 प्रो+ की कीमत 1,69,999 रुपये है और 4 किलोवॉट वाली स्कूटर की कीमत 1,54,999 रुपये है।

Last Updated- January 31, 2025 | 11:34 PM IST
प्रतीकात्मक तस्वीर

इलेक्ट्रिक वाहन बनाने वाली कंपनी ओला इलेक्ट्रिक ने शुक्रवार को अपने एस-1 जेन 3 पोर्टफोलियो का अनावरण किया। उन्नत जेन 3 प्लेटफॉर्म पर तैयार नए पोर्टफोलियो के तहत एस1 एक्स (2 किलोवॉट) 79,999 रुपये से शुरू होगी और 5.3 किलोवॉट वाली एस 1 प्रो+ स्कूटर की शुरुआती कीमत 1,69,999 रुपये होगी।

ओला इलेक्ट्रिक के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक भवीश अग्रवाल ने कहा, ‘स्कूटरों की अपनी पहली पीढ़ी के साथ हमने ग्राहकों को एक महत्त्वाकांक्षी इलेक्ट्रिक स्कूटर की पेशकश की थी, जिसने देश में ईवी क्रांति की शुरुआत की। जेन 2 के साथ हमने हर कीमत श्रेणी में हर भारतीय के लिए अपने पोर्टफोलियो का विस्तार कर अपने स्कूटरों को और अधिक स्मार्ट बनाया है।’ उन्होंने कहा, ‘आज जेन 3 के साथ हम इलेक्ट्रिक दोपहिया उद्योग को एक अलग स्तर पर ले जा रहे हैं।’

जेन 3 पोर्टफोलियो में प्रमुख 5.3 किलोवॉट (4680 भारत सेल के साथ) वाली एस1 प्रो+ की कीमत 1,69,999 रुपये है और 4 किलोवॉट वाली स्कूटर की कीमत 1,54,999 रुपये है। एस1 प्रो 4 किलोवॉट और 3 किलोवॉट वाली बैटरी विकल्पों में मौजूद है, जिसकी कीमत 1,34,999 रुपये और 1,14,999 रुपये है। एस 1 एक्स रेंज में 2 किलोवॉट वाले स्कूटर की

कीमत 79,999 रुपये, 3 किलोवॉट वाले की 89,999 रुपये और 4 किलोवॉट वाली स्कूटर की कीमत 99,999 रुपये है। वहीं, 4 किलोवॉट बैटरी वाली एस1 एक्स+ 1,07,999 रुपये में उपलब्ध है।

नए उतारे गए गए जेन 3 एस1 स्कूटरों के साथ कंपनी अपने जेन 2 स्कूटरों पर 35,000 रुपये तक की छूट बरकरार रखेगी और एस1 प्रो की कीमत 1,14,999 से शुरू होगी तथा एस1 एक्स (2 किलोवॉट, 3 किलोवॉट और 4 किलोवॉट) की कीमत क्रमशः 69,999 रुपये, 79,999 रुपये और 89,999 रुपये रहेगी।

Advertisement
First Published - January 31, 2025 | 10:58 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement