facebookmetapixel
Advertisement
Nifty Outlook: 24,050 के नीचे टूटा बाजार तो बढ़ेगी गिरावट! HDFC Securities के विनय राजानी ने बताए आज के 2 दमदार शेयरसोना-चांदी हुए सस्ते: वैश्विक दबाव में सोने में ₹362 और चांदी में ₹2,418 की बड़ी गिरावटStock Market Update: सेंसेक्स 100 अंक टूटा, निफ्टी 24,100 के करीब; SMID कैप में भी गिरावटBehari Lal Engineering IPO Listing: आज शेयर बाजार में होगी एंट्री, GMP से 46% तक मुनाफे के संकेत; जानें पूरी डीटेलStocks To Watch Today: RailTel, Paytm समेत आज इन शेयरों पर रहेगी नजर, कहीं ऑर्डर तो कहीं फंड जुटाने की खबर से मचेगा हलचलभारत-अमेरिका को मतभेद दूर कर भरोसेमंद कर व्यवस्था बनाने पर काम करना चाहिए: सर्जियो गोरभारतीय चुनाव व्यवस्था की तारीफ कर बोले ट्रंप, कांग्रेस ने कहा- ईवीएम भी अमेरिका भेज देंगेब्रिक्स देशों ने पर्यावरण संरक्षण पर चार ज्ञान संकलन जारी किए, टिकाऊ विकास पर जोरदुबई का कमर्शियल रियल एस्टेट बाजार मजबूत, पहली छमाही में लेनदेन 8.5% बढ़ाबाल यौन शोषण सामग्री पर सरकार सख्त, सोशल मीडिया के ‘सेफ हार्बर’ प्रावधान पर साफ संदेश

Netflix ने तीन देशों में सब्सक्रिप्शन प्लान के रेट बढ़ाए

Advertisement

Netflix के बदले हुए रेट तीनों देशों में 19 अक्टूबर से लागू होंगे।

Last Updated- October 19, 2023 | 4:35 PM IST
netflix

स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म Netflix ने यूएस, यूके और फ्रांस में बेसिक और प्रीमियम सब्सक्रिप्शन प्लान की कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की है। यूएस में बेसिक प्लान की कीमत अब $11.99 होगी, जबकि प्रीमियम प्लान की कीमत $22.99 होगी – जो क्रमशः $2 और $3 की बढ़ोतरी है। स्टैंडर्ड और ऐड सपोर्टेड प्लान्स की कीमतें समान रहेंगी। बदले हुए रेट तीनों देशों में 19 अक्टूबर से लागू होंगे।

भारत में अभी कीमतों की बढ़ोतरी नहीं

भारत में ग्राहकों के लिए कीमतों में बदलाव को लेकर कोई घोषणा नहीं की गई है, लेकिन Netflix ग्लोबल लेवल पर सब्सक्रिप्शन प्लान की कीमतें बढ़ा सकता है।

नई कीमतों के अलावा, Netflix ने घोषणा की कि उसकी ऐडल वाली स्ट्रीमिंग में जल्द ही ऑफ़लाइन देखने के लिए कंटेट डाउनलोड किया जा सकेगा। कंपनी ने कहा कि उसका सबसे किफायती प्लान ज्यादा सब्सक्राइब किया गया प्लान है।

Netflix ने पहले सस्ते ऐड सपोर्टेड प्लान को पॉपुलर करने के लिए कुछ देशों में बेसिक प्लान को बंद कर दिया था। समाचार रिपोर्टों के अनुसार, स्ट्रीमिंग दिग्गज Netflix ऑस्ट्रेलिया, जापान, जर्मनी और स्पेन सहित अधिक देशों में भी ऐसा करने की योजना बना रही है।

अभी भारत में नहीं है Netflix का ऐड सपोर्टेड प्लान

वर्तमान में, भारत में Netflix यूजर्स चार प्लान – मोबाइल, बेसिक, स्टैंडर्ड और प्रीमियम में से चुन सकते हैं। हालांकि कंपनी ने आधिकारिक तौर पर यह नहीं बताया है कि वह भारत में ऐड-सपोर्टेड प्लान कब ऑफर करेगी, कई न्यूज रिपोर्टों में कहा गया है कि Netflix ज्यादा ग्राहक हासिल करने के लिए अलग-अलग देशों में अपनी कम कीमत वाला सब्सक्रिप्शन प्लान ऑफर करना चाहता है।

Advertisement
First Published - October 19, 2023 | 4:35 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement