facebookmetapixel
Advertisement
Paytm शेयर में 20% गिरावट के बाद अब SEBI का नोटिस, CEO-CFO से मांगा जवाब; जानें क्या है मामलाStock Market Today: बाजार में आज दिखेगा दबाव! GIFT Nifty लाल, लेकिन एशियाई बाजारों में जबरदस्त तेजीStocks To Watch Today: UltraTech में ₹1,909 करोड़ का ब्लॉक डील! Jio Financial समेत इन शेयरों पर रहेगी बाजार की नजरफर्जी कॉपीराइट दावों पर दिल्ली हाईकोर्ट ने मेटा से मांगा जवाबएयर इंडिया पायलट का मारिजुआना टेस्ट पॉजिटिव, पहली बार लाइसेंस रद्द नहीं होगात्योहारों से पहले रोजगार के मौके बढ़ेंगे, कंपनियां 15-20% ज्यादा अस्थायी कर्मचारी रखेंगीएआई से बदल रहा काम का तरीका, जीसीसी के 46% कर्मचारियों को नई स्किल्स की जरूरतकमोडिटी डेरिवेटिव में पोजीशन लिमिट और मार्जिन ढांचा आसान करेगा सेबीक्लोजिंग एक्शन सेशन में म्युचुअल फंड्स की कम भागीदारी, सेबी ने बुलाई बैठकभारत ने पहली बार रूस को भेजा पेट्रोल, 3.5 लाख बैरल की पहली खेप पहुंची

2,000+ शिकायतें कुछ ही मिनटों में, Google Meet आउटेज से इंटरनेट पर हड़कंप

Advertisement

डाउनडिटेक्टर के अनुसार करीब 2,000 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें 66% ने वेबसाइट समस्या और 32% ने सर्वर कनेक्शन दिक्कत बताई।

Last Updated- November 27, 2025 | 8:19 AM IST
Google Meet

भारत में गूगल मीट इस्तेमाल करने वाले हजारों लोगों को बुधवार को सेवाओं के बाधित होने पर भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस प्लेटफॉर्म तक पहुंच बनाने की कोशिश करने वालों ने दिक्कतों की शिकायत की। डाउनडिटेक्टरडॉटइन के आंकड़ों के अनुसार, अचानक बड़ी संख्या में गूगल मीट में तकनीकी खराबी की रिपोर्ट आईं और थोड़ी ही देर में लगभग 2,000 शिकायतें दर्ज की गईं।

डाउनडिटेक्टरडॉटइन के अनुसार, 66 प्रतिशत उपयोगकर्ताओं ने वेबसाइट से संबंधित दिक्कतों की शिकायत की। करीब 32 प्रतिशत उपयोगकर्ताओं को सर्वर से जुड़ने में परेशानी हुई जबकि 2 प्रतिशत ने वीडियो की गुणवत्ता खराब होने की बात कही। इस तकनीकी खराबी से दिल्ली, मुंबई, बेंगलूरु, कोलकाता, चेन्नई और अहमदाबाद जैसे कई बड़े शहर प्रभावित हुए।

कई लोगों ने बताया कि मीटिंग में शामिल होने की कोशिश करते समय उन्हें ‘502. दैट्स एन एरर’ संदेश मिला। उपयोगकर्ताओं ने सोशल मीडिया पर स्क्रीनशॉट साझा किए और इस समस्या के देश भर में फैलने पर निराशा जताई। गूगल मीट प्लेटफॉर्म के ठप होने के बाद, उपयोगकर्ताओं ने सोशल मीडिया पर अपने अनुभव साझा किए। एक उपयोगकर्ता ने लिखा, ‘मेरे काम करने की इच्छा से पहले गूगल मीट क्रैश हो गया।’

एक अन्य ने पोस्ट किया, ‘मेरी कंपनी में सभी के लिए गूगल मीट डाउन है लेकिन मेरे लिए नहीं।’ एक तीसरे उपयोगकर्ता ने पूछा, ‘गूगल मीट डाउन है! इस महीने हर बड़ी तकनीक क्यों खराब हो रही है?’ गूगल मीट एक वीडियो संचार प्लेटफॉर्म है जो लोगों को वर्चुअल मीटिंग करने और उनमें शामिल होने जैसी सेवाएं देता है।

Advertisement
First Published - November 27, 2025 | 8:19 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement