facebookmetapixel
Advertisement
AI Impact Summit 2026: लेफ्टिनेंट जनरल विपुल सिंघल का बड़ा बयान- AI सिर्फ सलाह दे सकता है, आदेश नहीं₹140 तक जाएगा 100 रु का इंफ्रा स्टॉक! ब्रोकरेज ने कहा- Q3 ने दिखाया बड़ा बदलावIndia AI Impact Summit में बोले आईटी मंत्री, एआई से बढ़ेगी एंटरप्राइज प्रोडक्टिविटीस्वास्थ्य, कृषि और जलवायु चुनौतियों के समाधान के लिए AI पर भारत का फोकस: अश्विनी वैष्णववेनेजुएला के तेल पर मिलने वाली छूट रिकॉर्ड निचले स्तर पर, फिर भी भारतीय रिफाइनर्स को क्यों हैं टेंशनदिग्गज IT स्टॉक पर ब्रोकरेज बुलिश! बोले- AI बनेगा नया ग्रोथ इंजन, गिरावट जरूरत से ज्यादाAI Impact Summit Day 3: नीति, शोध और संप्रभु तकनीक पर बड़ा मंथन, जानें आज किन सत्रों में तय होगा भविष्य का रोडमैपAI Impact Summit 2026: PM बोले- लाभ सभी तक पहुंचे, सिर्फ शुरुआती उपयोगकर्ताओं तक सीमित न रहेंGold-Silver Price Today: दो दिन की गिरावट के बाद सोना-चांदी में चमक, चेक करें आज के रेटYouTube Outage: वीडियो नहीं चल रहे, अमेरिका के 3 लाख से अधिक यूजर्स परेशान

BSNL यूजर्स के लिए बुरी खबर, ₹197 में अब नहीं मिलेगा धमाकेदार डेली डेटा

Advertisement

BSNL का जो ₹197 वाला प्लान पहले आता था, उसमें यूजर्स को पहले 15 दिनों तक रोजाना 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और हर दिन 100 SMS मिलते थे।

Last Updated- July 24, 2025 | 8:50 AM IST
BSNL
Representative Image

BSNL ने अपने 197 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में बड़ा बदलाव किया है, जिससे ग्राहकों को झटका लग सकता है। पहले इस प्लान में रोजाना 2GB डेटा, 15 दिन तक अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 SMS और Zing Music जैसे बेनिफिट मिलते थे, और इसकी कुल वैलिडिटी 70 दिन की थी। यानी यूजर्स को कुल 140GB डेटा मिलता था।

लेकिन अब कंपनी ने इस प्लान की वैलिडिटी घटाकर 54 दिन कर दी है और बेनिफिट्स में भी कटौती कर दी है। नए अपडेट के मुताबिक, अब यूजर को सिर्फ 4GB डेटा, 300 मिनट की कॉलिंग और 100 SMS मिलेंगे। डेटा खत्म होने के बाद भी इंटरनेट मिलेगा, लेकिन स्पीड घटकर सिर्फ 40Kbps रह जाएगी।

अब न अनलिमिटेड कॉलिंग है, न डेली डेटा और न ही Zing Music की सुविधा। पहले जहां यूजर्स को हर दिन 2GB डेटा मिलता था, अब पूरी वैलिडिटी के लिए सिर्फ 4GB डेटा मिलेगा। ये बदलाव उन यूजर्स को खासतौर पर प्रभावित कर सकता है जो सिर्फ नंबर एक्टिव रखने के लिए रिचार्ज कराते थे।

जानें पुराने ₹197 वाले प्लान के बारे में-

BSNL का जो ₹197 वाला प्लान पहले आता था, उसमें यूजर्स को पहले 15 दिनों तक रोजाना 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और हर दिन 100 SMS मिलते थे। इसके अलावा, सिम 70 दिन तक एक्टिव रहती थी। लेकिन अब इसमें बदलाव कर दिया गया है। अब इस प्लान की वैलिडिटी सिर्फ 54 दिन की रह गई है।

टेलीकॉम टॉक की रिपोर्ट के मुताबिक, BSNL ने प्लान की वैलिडिटी कम करके अपना ARPU (Average Revenue Per User) बढ़ाने की कोशिश की है। साथ ही कंपनी अपने 4G नेटवर्क को तेजी से पूरे देश में फैला रही है। BSNL का कहना है कि उसने अब तक देशभर में 92,000 से ज्यादा 4G टावर लगा दिए हैं।

BSNL ने ये फैसला ऐसे वक्त में लिया है जब कंपनी अपनी 4G सर्विस और इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने में जुटी है। फाइनेंशियल ईयर 2024-25 की चौथी तिमाही में BSNL को 280 करोड़ रुपये का फायदा हुआ है, जबकि पिछले साल इसी पीरियड में कंपनी को 849 करोड़ का घाटा हुआ था। इस तिमाही में BSNL ने करीब 15,324 करोड़ रुपये इंफ्रास्ट्रक्चर और 10,698 करोड़ रुपये स्पेक्ट्रम पर खर्च किए हैं।

कंपनी का ये कदम अपने रेवेन्यू को बढ़ाने और 4G व फाइबर नेटवर्क के एक्सपेंशन की स्ट्रैटेजी का हिस्सा माना जा रहा है। हालांकि, अगर प्लान्स के बेनिफिट्स घटते हैं तो कई यूजर्स दूसरे नेटवर्क की तरफ मूव कर सकते हैं।

Advertisement
First Published - July 24, 2025 | 8:50 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement