facebookmetapixel
Advertisement
ER&D सेक्टर में LTTS का दमदार प्रदर्शन, KPIT की चेतावनी और Tata Elxsi के मार्जिन पर दबावमोबाइल PLI 2.0 और सेमीकॉन 2.0 को मंजूरी, डिक्सन और अंबर एंटरप्राइजेज को सबसे ज्यादा फायदा संभवबाजार नियामक सेबी ने नियमों में ढील दी, SIF डिस्ट्रीब्यूशन बढ़ने की उम्मीददेश में 2030 तक होंगे 2.1 करोड़ से ज्यादा गिग वर्कर, हर साल बनेंगे लाखों रोजगार अवसरफर्राटा भर रहा देश का टूरिज्म सेक्टर, 2036 तक GDP में होगी 7% हिस्सेदारी; 6.35 करोड़ रोजगार सृजित होंगेपश्चिम एशिया तनाव से बढ़ा कच्चा तेल, FPI की भारतीय शेयरों में बिकवाली तेज; ₹7,443 करोड़ के बेचे शेयरसॉफ्टवेयर-डिफाइंड वाहनों के दौर में बदली ऑटो इंडस्ट्री की भर्ती, AI और इलेक्ट्रॉनिक्स एक्सपर्ट्स की बढ़ी मांगकेंद्र ने राज्यों के साथ मिलकर बनाई योजना, 189 अरब डॉलर के आयात का तैयार होगा विकल्पजापान की 200+ कंपनियों के CEO अगस्त में आएंगे यूपी, मैन्युफैक्चरिंग से ग्रीन हाइड्रोजन तक निवेश पर फोकसभारत टेक्स 2026: मध्य प्रदेश को मिले ₹1,592 करोड़ के निवेश प्रस्ताव, 15,700 रोजगार पैदा होने की उम्मीद

Bajaj Auto का EV सेगमेंट में बड़ा दांव, हर साल होगा अरबों का मुनाफा

Advertisement

'चालू वित्त वर्ष के अंत तक हमें इसके लिए सभी जरूरी मंजूरियां मिल जाएंगी। या हो सकता है कि यह अप्रैल के पहले सप्ताह तक आए।'

Last Updated- February 09, 2025 | 7:30 PM IST
Bajaj Auto

बजाज ऑटो चालू वित्त वर्ष के अंततक घरेलू ई-रिक्शा बाजार में उतरने की तैयारी कर रही है। कंपनी का इरादा तेजी से बढ़ते, लेकिन काफी हद तक असंगठित ई-रिक्शा बाजार में उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाना है। कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी।

Bajaj Auto के कार्यकारी निदेशक राकेश शर्मा ने विश्लेषकों को बताया कि कंपनी को अपने ई-रिक्शा के लिए चालू तिमाही के अंत तक नियामकीय मंजूरी मिलने की उम्मीद है, जिससे वह इस क्षेत्र में उतर सकेगी। ई-रिक्शा बाजार फिलहाल मासिक 45,000 इकाई का है।

बजाज ऑटो के कार्यकारी निदेशक ने कहा, ‘‘इस वित्त वर्ष के अंततक हमारा इरादा एक आधुनिक ‘ई-रिक्शा’ पेश करने का है, जो इस खंड में बिल्कुल नया मानक स्थापित करेगा और मालिकों और यात्रियों दोनों को उच्च स्तर की संतुष्टि प्रदान करेगा।’’ उन्होंने कहा कि ई-रिक्शा खंड तिपहिया खंड जितना ही बड़ा है और नए ई-रिक्शा से नया कारोबार उत्पन्न होना चाहिए।

समयसीमा के बारे में पूछे जाने पर शर्मा ने कहा, ‘‘हमें इस तिमाही के अंततक, यानी चालू वित्त वर्ष के अंततक ई-रिक्शा पेश करने की उम्मीद है। उस समय तक हमें इसके लिए सभी जरूरी मंजूरियां मिल जाएंगी। या हो सकता है कि यह अप्रैल के पहले सप्ताह तक आए। खुदरा बिक्री अप्रैल के पहले सप्ताह या मार्च के अंत तक भी शुरू हो सकती है।’’

(एजेंसी इनपुट के साथ) 

Advertisement
First Published - February 9, 2025 | 7:30 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement