facebookmetapixel
Advertisement
सिर्फ सरकारी पैसों के भरोसे नहीं चलेगा काम, घरेलू बचत से ही बदलेगी देश की तस्वीरRBI की चेतावनी: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ेगा महंगाई का दबाव, मॉनसून की बेरुखी भी बढ़ाएगी संकटरुपये में रिकॉर्ड तेजी: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से दो महीने की सबसे बड़ी बढ़त, डॉलर के मुकाबले 95 के स्तर परकुपोषण से उबर रहे भारत में अब मोटापा व मधुमेह बनी नई चुनौती, एक साल में 218% बढ़ी दवाओं की बिक्रीट्रक ड्राइवरों के लिए रेटिंग सिस्टम लाएगी सरकार, कौशल और चालान के आधार पर मिलेगी रैंकिंगSC का बड़ा फैसला: आदेश सुरक्षित रखने के 3 महीने के भीतर सुनाना होगा निर्णय, देरी पर बदलेगी पीठचुनावी वादे पूरे करना नवनिर्वाचित सरकारों के लिए साबित होगा भारी-भरकम सिरदर्दEditorial: देश के प्रमुख जलाशयों में तेजी से घट रहा पानी, अधिकतर नदी बेसिन गंभीर जल संकट के कगार परRBI Annual Report: RBI के विदेशी मुद्रा लेन-देन का मुनाफा 52% बढ़ा, कमाया ₹1.69 लाख करोड़ का लाभपश्चिम एशिया युद्ध के कारण बढ़ी घबराहट, देश में यूरिया 10% और DAP की बिक्री में 39% तक की बढ़ोतरी

Bajaj Auto Sales: अप्रैल में बजाज ऑटो की कुल बिक्री 7 फीसदी बढ़ी

Advertisement
Last Updated- May 02, 2023 | 1:48 PM IST
Bajaj Auto Q4 results

वाहन कंपनी बजाज ऑटो की कुल बिक्री अप्रैल में सात प्रतिशत बढ़कर 3,31,278 इकाई पर पहुंच गई है। कंपनी ने अप्रैल, 2022 में 3,10,774 वाहन बेचे थे। शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि अप्रैल में उसकी दोपहिया वाहन बिक्री दो प्रतिशत बढ़कर 2,87,985 इकाई रही, जो एक साल पहले समान महीने में 2,81,711 इकाई थी।

घरेलू बाजार में कंपनी की दोपहिया बिक्री 95 प्रतिशत बढ़कर 1,81,828 इकाई रही, जो एक साल पहले समान महीने में 93,233 इकाई थी। माह के दौरान कंपनी का दोपहिया निर्यात 44 प्रतिशत घटकर 1,06,157 इकाई रहा। एक साल पहले समान महीने में कंपनी ने 1,88,478 वाहनों का निर्यात किया था।

कंपनी की वाणिज्यिक वाहन बिक्री 49 प्रतिशत बढ़कर 43,293 इकाई रही, जो अप्रैल, 2022 में 29,063 इकाई रही।

घरेलू बाजार में कंपनी की वाणिज्यिक वाहन बिक्री साढ़े तीन गुना होकर 31,344 इकाई रही, जो एक साल पहले समान महीने में 8,944 इकाई रही थी। हालांकि, कंपनी का वाणिज्यिक वाहनों का निर्यात 41 प्रतिशत घटकर 11,949 इकाई रह गया, जो एक साल पहले समान महीने में 20,119 इकाई था।

Advertisement
First Published - May 2, 2023 | 1:48 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement