facebookmetapixel
Advertisement
NPS ई-श्रमिक में कितना पैसा जमा करना जरूरी? समझें गिग वर्कर्स का योगदान व पेंशन का हिसाब-किताबसेबी ने साफ किया रुख! क्लोजिंग ऑक्शन सेशन रहेगा जारी, ट्रेडिंग में आए बदलाव को लेकर चेयरमैन ने क्या कहा?मल्टीबैगर स्टॉक का डबल धमाका! दिया करीब 550% रिटर्न, अब मिलेंगे हर 1 पर 2 फ्री शेयरखेती करते हैं लेकिन जमीन नाम पर नहीं? महाराष्ट्र सरकार 2.31 लाख किसानों को देगी नई पहचानत्योहारी सीजन से पहले चीनी में उबाल! एक महीने में 10% बढ़े दाम, सरकार ने स्टॉक पर कसा शिकंजाIpca Labs Share: कमजोर बाजार में भी 11% उछला शेयर, 52 हफ्ते के हाई के करीब पहुंचा, Q1 नतीजों ने मचाई हलचलकार्ड vs UPI: कार्ड पर MDR, UPI पर नहीं! मर्चेंट्स के लिए क्यों है इतना बड़ा फर्क?‘बैंकिंग फॉर विकसित भारत’ पर जल्द बनेगी हाई-लेवल कमेटी: निर्मला सीतारमणLalithaa Jewellery Mart IPO: आज से खुला ₹1,700 करोड़ का IPO; जानें कीमत, लॉट साइज और GMPShiprocket IPO: आज अलॉटमेंट, 100 गुना सब्सक्रिप्शन के बाद किसे मिलेगा शेयर? GMP ₹33, NSE-BSE पर ऐसे चेक करें

वाहन कलपुर्जा उद्योग की पांच साल में 7 अरब डॉलर के निवेश की योजना

Advertisement

पिछले पांच वर्षों में वाहन कलपुर्जा उद्योग ने 3.5 से चार अरब डॉलर का निवेश किया है।

Last Updated- December 20, 2023 | 3:27 PM IST
Automobile Industry

वाहन कलपुर्जा उद्योग क्षमता विस्तार और प्रौद्योगिकी उन्नयन पर अगले पांच साल में 6.5 से सात अरब डॉलर का निवेश करने की योजना बना रहा है। उद्योग निकाय एक्मा की प्रमुख श्रद्धा सूरी मारवाह ने यह जानकारी दी।

भारतीय वाहन कलपुर्जा विनिर्माता संघ (एक्मा) की अध्यक्ष ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘उद्योग अधिक मूल्यवर्द्धन, प्रौद्योगिकी को उन्नत करने और घरेलू एवं विदेशी बाजारों में खुद को प्रासंगिक बनाए रखने के लिए निवेश की प्रक्रिया जारी रखे हुए है।’’

उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों में वाहन कलपुर्जा उद्योग ने 3.5 से चार अरब डॉलर का निवेश किया है लेकिन अगले पांच साल में निवेश बढ़कर 6.5 से सात अरब डॉलर हो जाने का अनुमान है।

Also read: Air India ने एयरबस विमान खरीदने के लिए SMBC से 12 करोड़ डॉलर का कर्ज लिया

मारवाह ने कहा कि आने वाले समय में भी मजबूत मांग की संभावना को देखते हुए उद्योग अपनी क्षमता के विस्तार पर ध्यान दे रहा है। उन्होंने चालू वित्त वर्ष में वाहन कलपुर्जा क्षेत्र का प्रदर्शन अच्छा रहने की उम्मीद जताते हुए कहा कि वाहन उद्योग के विभिन्न खंडों में बिक्री त्योहारों के दौरान काफी अच्छी रही है।

आंकड़ों के मुताबिक, अप्रैल-सितंबर, 2023 की अवधि में वाहन कलपुर्जा उद्योग का राजस्व सालाना आधार पर 12.6 प्रतिशत बढ़कर 2.98 लाख करोड़ रुपये रहा।

Advertisement
First Published - December 20, 2023 | 3:27 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement