facebookmetapixel
Advertisement
अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरें स्थिर रखीं, सख्त रुख से बाजार की चिंता बढ़ीविदेशी निवेशकों की खरीदारी से लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार, सेंसेक्स 274 अंक मजबूतबजाज फाइनैंस का पहली तिमाही में शानदार प्रदर्शन, प्रॉफिट 29% बढ़ा, एसेट क्वालिटी में सुधारAI पर बड़ा दांव, बजाज फाइनैंस ने 10 साल में ₹40 लाख करोड़ AUM का रखा लक्ष्यRBI की मौद्रिक नीति से पहले जियो क्रेडिट, हीरो फिनकॉर्प समेत कंपनियों ने बॉन्ड से ₹2,520 करोड़ जुटाएदेशभर में केवल E-20 पेट्रोल बिक्री के लिए उपलब्ध, रसीद पर एथनॉल प्रतिशत दिखाना जरूरी नहीं: गडकरीप्राकृतिक आपदाओं से अनाज का नुकसान 77% घटा, FCI ने भंडारण व्यवस्था को बताया सुरक्षितGSTN ने नई E-Way Bill सुविधाएं वापस लीं, फिलहाल पुराने नियम ही रहेंगे लागूNEP 2020 के 6 साल बाद भी अधूरे लक्ष्य, फंडिंग और ढांचागत कमी बनी सबसे बड़ी चुनौतीHurun India Women Leaders 2026: प्रिया नायर टॉप पर, 117 महिला लीडर्स की लिस्ट में बढ़ी भारतीय बेटियों की मौजूदगी

Auto Expo 2023: MG Next-Gen Hector हुई लॉन्च, कीमत 14.72 लाख रुपये से शुरू

Advertisement
Last Updated- January 11, 2023 | 2:41 PM IST
MG Hector

एमजी मोटर इंडिया (MG Motors India) की अगली पीढ़ी की हेक्टर (Next-Gen Hector) की शोरूम कीमत 14.72 लाख रुपये से 22.42 लाख रुपये के बीच घोषित की गई है। कंपनी ने बुधवार को कहा कि यह एसयूवी पांच, छह और सात सीटों वाले डिजाइन में उपलब्ध होगी।

हेक्टर अब पांच संस्करण- स्टाइल, स्मार्ट, स्मार्ट प्रो, शार्प प्रो और सेवी प्रो में उपलब्ध है। हेक्टर को एमजी मोटर इंडिया ने 2019 में पेश किया था। अगली पीढ़ी की हेक्टर छह एयरबैग और 360 डिग्री के एचडी कैमरा जैसी प्रमुख सुरक्षा विशेषताएं से लैस है।

कंपनी ने यहां ऑटो एक्सपो-2023 में अपने पोर्टफोलियो से उत्पादन के लिए तैयार 14 वाहनों की एक श्रृंखला का अनावरण किया।

एमजी मोटर इंडिया के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक राजीव छाबा ने कहा, ”यहां प्रदर्शित हमारे ईवी और एनईवी रेंज के उत्पादों के जरिए हम भारत में हरित और टिकाऊ वाहनों को तेजी से अपनाने की दिशा में एमजी की प्रतिबद्धता और प्रयासों को दर्शाते हैं।”

उन्होंने कहा कि इन वाहनों की पेशकश उपभोक्ता अनुसंधान और बाजार की प्रतिक्रिया पर निर्भर करेगी।

Advertisement
First Published - January 11, 2023 | 2:41 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement